ईको क्लब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ईको क्लब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 सितंबर 2011

वृक्षारोपण किया गया Tree Plantation

वृक्षारोपण किया गया Tree Plantation
श्री संजय शर्मा द्वारा पीपल का पौधा लगाया गया 
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर मे वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर इको कल्ब सदस्यों द्वारा 'त्रिवेणी' लगाई गई तथा सभी से पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई 'त्रिवेणी' मे पीपल,नीम और बरगद के पेड़ लगाए गए.
इस अवसर पर  विद्यालय के इंचार्ज प्रिंसिपल प्रवक्ता श्री संजय शर्मा ने विद्यार्थियों  से कहा कि  प्रत्येक व्यक्ति को जीवन काल में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए और उनकी जिम्मेवारी तब तक लेनी  चाहिए तब तक कि वह वृक्ष न बन जाएं.
इको कल्ब प्रभारी विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने कहा कि मनुष्य ना जाने कितने दानपुण्य के कार्य करता है परन्तु वह  यह नहीं जनता कि एक ऐसा दानपुण्य भी है जिस के अंतर्गत हम यदि प्रतिवर्ष एक पौधा लगाएं और उस को पेड़ बनने तक पहुंचा दे तो उसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ का हिसाब नहीं लगाया जा सकता वो इतना अधिक होता है.
पंडित नित्यानंद शर्मा ने बताया कि पीपल वृक्ष की महिमा को विज्ञान भी स्वीकार करता है। पीपल ही एकमात्र ऐसा वृक्ष है, जिसमें किसी भी प्रकार के कीड़े नहीं लगते हैं। यह वृक्ष सबसे ज्यादा जीवन दायनी गैस ऑक्सिजन को  छोड़ता है. भगवान बुद्ध को पीपल के नीचे तपस्या करने के बाद बोध-ज्ञान प्राप्त हुआ था. श्रीमद भगवत गीता के अध्याय 10, श्लोक 26 में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है- अश्वत्थ: सर्व वृक्षाणी, अर्थात वृक्षों में श्रेष्ठ पीपल है. 
पंडित गोपाल दास शास्त्री जी  ने बताया कि  पुराणों में यह भी बताया गया है कि जिस दम्पत्ति  पुत्र नहीं हैं, उनके लिए वृक्ष ही पुत्र हैं. वृक्षारोपण करने वाले व्यक्ति के लौकिक-पारलौकिक कर्म वृक्ष ही करते रहते हैं और उसे स्वर्ग प्रदान करते हैं. एक स्थान पर लिखा है कि यदि कोई अश्वत्थ: (पीपल) वृक्ष लगाता है तो वही उसके लिए एक लाख पुत्रों से भी बढ़कर है.
मुकेश रोहिल ने बच्चों को बताया कि सराय या पियाऊ भी जनसेवा के काम है परन्तु वो कभी बंद हो सकते हैं और टूट भी सकते हैं परन्तु मार्ग मे लगाया गया एक भी छायादार वृक्ष सदा सदा पथिको को छाया फल फूल प्रदान करता रहेगा.       
 इस अवसर पर दर्शन लाल, मुकेश रोहिल, सुनील कुमार, राम नाथ बंसल, मनोहर लाल, संजीव कुमार, नित्यानंद शर्मा, गोपाल दास आदि ने पौधरोपण किया. 
अखबारों मे भी .....
                                          दैनिक भास्कर 04-09-2011

अमर उजाला अखबार 04-09-2011
प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)
   

शनिवार, 1 जनवरी 2011

वृक्षारोपण TREE PLANTATION (POST SPRING)

वृक्षारोपण TREE PLANTATION (POST SPRING)
                TREE PLANTATION 
                      DATE :- 20-02-2010
    SPONSORED BY:-Youth 4 Sewa Club
यूथ  फॉर सेवा क्लब यमुना नगर के सौजन्य से क्लब सदस्यों ने विद्यालय एवं गावं में वृक्षारोपण किया

 इस अवसर पर अर्जुन,बैल पत्र,बेहड़ा ,आवंला ,नीम ,जामुन आदि ओषधिय पौधे लगाए गए 
क्लब सदस्यों रवि ,मनोज ,विशाल ,गगन ,मोनू राणा व सुनील कुमार ,रविंदर कुमार अध्यापको का योगदान सराहनीय रहा |  
 
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
                  द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)

दीमक पर परियोजना कार्य किया Project on Termite

दीमक पर परियोजना कार्य किया Project on Termite
    17th DISTT. LEVEL 
    N.C.S.C.-2009
Held At D.A.V. Sr. Sec.School Yamuna Nagar
                                       Date   30-11-2009
     11 Members of  Eco Club Won the 1st position in
     17th N.C.S.C.-2009
 and Selected for the State level NCSC -Jind .
क्लब  सदस्यों ने 17वीं रा.बा.वि.कांग्रेस में भाग ले कर आपनी दो परियोजना रिपोर्ट्स प्रस्तुत की |इन्होने दीमकों के पर्यावरण पर प्रभाव एवं राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाओं विषय पर अपने शोध प्रत्र प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया |




प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)


सोमवार, 27 दिसंबर 2010

अक्षय उर्जा पर प्रतियोगिताओं में भाग COMPETITIONS ON AKSHYA URJA

अक्षय उर्जा पर प्रतियोगिताओं में भाग
COMPETITIONS ON AKSHYA URJA
                        (14 -08 -2009)
इस वर्ष अक्षय उर्जा दिवस प्रतियोगिताओं में 34 क्लब सदस्यों ने अति उत्साह से भाग लिया और अधिकतम पुरस्कार जीते | 
 विजेता क्लब सदस्यों के नाम निम्न है 
सोनिया ,काजल ,रवि ,लवकेश ,मनोज ,मंजुल ,योगेश ,पुष्पा ,अंजली दत्त ,शिवानी कपूर ,शिव कुमार 

प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)