विश्व पर्यावरण दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विश्व पर्यावरण दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 जून 2013

विश्व पर्यावरण दिवस World Environment Day



विश्व पर्यावरण दिवस पर क्लब सदस्यों ने किया चिंतन मनन व पौधारोपण 
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर  पर सी वी रमन विज्ञान क्लब व टेमारिंड इको क्लब के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर मे एक पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे  विश्व पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक मनुष्य के योगदान विषय पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के उन बिन्दुओं पर चर्चा की जिन को जीवन मे अपना कर हम पर्यावरण संरक्षण कर अपना कर्त्तव्य निभा सकते हैं। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने पौधारोपण  किया और सोच समझ कर भोजन करने व भोजन बचाने की शपथ भी ली। 
क्लब संरक्षक व विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल बवेजा ने सदस्यों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे मे बताते हुए कहा कि हम घर मे ही अपने स्तर पर बहुत सी अच्छी आदते अपना कर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। इन बिन्दुओं पर चर्चा के दौरान क्लब सदस्यों के ज्ञानकोष से बहुत से क्रियाकलाप निकल कर आये जन्हें जीवन मे अपना कर व अपनी दैनिक गतिविधियों मे सुधार करके हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्त्तव्यों को आसानी से निभा सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण मे क्लब सदस्यों के सुझाव
सभी व्यक्ति हर वर्ष यादगार अवसरों जैसे जन्मदिन आदि पर  पौधारोपण करे।
प्रत्येक गांव शहर में हर स्कूल व कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण समिति बनायी जाये।
निजी वाहनों को धोने मे कम से कम पानी प्रयुक्त  किया जाए।
टेलीविजन आवश्यकता अनुसार चलायें व उसकी की आवाज़ धीमी रखें।
जल व्यर्थ न बहायें और नलो की लीकेज ठीक करवाए।
सोलर उपकरणों का प्रयोग करना शुरू करें।
फर्श धोने में कम पानी का प्रयोग करें।
अनावश्यक बिजली की बत्ती जलती न छोडें।
कम्प्यूटर व अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों  को स्टैंडबाई ना छोड़े। 
पॉलीथिन का उपयोग न करें ना ही उसे जलाएं।
कचरा कूड़ेदान में ही डाले व ठोस कचरा प्रबंधन अपनाये।
पशु पक्षियों को पानी पिलायें।
नहाने व बर्तन कपड़े धोने मे जल का उचित प्रयोग करें।
घर मे किचन गार्डन बनाए नहीं तो गमलों मे पौधे अवश्य लगाए।
 कबसे शुरू हुआ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाना
विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनियाभर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्यावरण पर्व है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्वीडन के स्टाकहोम में दुनिया भर के देशों का प्रथम पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन मे विश्व के एक सौ उन्नीस देशों ने भाग लिया था यहीं पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मना कर नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से रूबरू कराने का निश्चय किया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए नागरिक व राजनीतिक चेतना की आवश्यकता को समझा गया।
 पर्यावरण के प्रदूषित होने के मुख्य करण
लगातार बढ़ रही आबादी, उद्योगीकरण, अनियंत्रित शहरीकरण, कृषी अवशेषों का जलाया जाना, वनस्पति इंधन, वाहनों कारखानों द्वारा छोड़ा जाने वाला धुंआ, नदियों तालाबों में गिरता हुआ दूषित जल, वनों का कटान, खेतों में कीटनाशकों उर्वरकों  का असंतुलित प्रयोग, पहाड़ों में भूस्खलन, मिट्टी का कटाव, पालीथिन को जलना आदि।
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम
उन्नीस नवम्बर 1986 को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ जिसके अंतर्गत, पर्यावरण मे जल, वायु, भूमि से सम्बन्धित मनुष्य पोधे, सूक्ष्म जीव  अन्य जीवित पदार्थ आदि आते है। इस अधिनियम के पर्यावरण संरक्षण व गुणवत्ता हेतु सभी आवश्यक क़दम उठाना। पर्यावरण की गुणवत्ता के मानक निधर्रित करना। पर्यावरण प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और उपशमन हेतु राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाना व उनका क्रियान्वन। उद्योगिक स्थलों का चयन व उद्योगों की स्थापना के मापदंड निर्धारित करना। अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के लिए कठोर दंड का प्रावधान आदि।
 ना बनाये महज एक रस्म अदायगी
ऐसा नहीं है कि आमजन पर्यावरण संरक्षण मे योगदान नहीं दे सकता परन्तु यदि कहा जाए तो यह पुनीत कार्य शुरू ही यहीं से होता है। मनुष्य अपने स्तर पर अपनी सूझबूझ से दैनिक क्रियाकलापो मे आमूलचूल परिवर्तन से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत कुछ कर सकता है। बस आवश्यकता है तो सुझबुझ की न की महज रस्म अदायगी की।   
  

बुधवार, 6 जून 2012

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया  World Environment Day
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया  गया इस उपलक्ष्य में  इको रैली ,पेंटिंग प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया गया, इमली इको क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए क्लब प्रभारी दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक ने बताया कि दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस प्रति वर्ष 5 जून  को मनाया जाता है पर्यावरण का दूषित होना आज वैश्विक चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। इसके प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन 1972 से हर वर्ष 5 जून को संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वारा आरम्भ किया गया था । विश्व पर्यावरण दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य  पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और आम जनता को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करना था। मनुष्य को पृथ्वी पर आनंद पूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए प्रदूषण को कम करना ही होगा क्यूंकि प्रदूषण न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय समस्या है। मनुष्य के आसपास जो वायुमंडल है वो पर्यावरण कहलाता है। पर्यावरण का जीवजगत  के स्वास्थ्य एवं जीवन निर्वाह से गहरा सम्बन्ध है। पर्यावरण को स्वच्छ  बनाए रखने में प्रकृति का विशेष महत्व है। प्रकृति का संतुलन बिगड़ा  नहीं कि पर्यावरण दूषित हुआ नहीं। पर्यावरण के दूषित होते ही जीव- जगत रोग ग्रस्त हो जाता है।
  क्लब के सदस्यों के द्वारा इस अवसर पर एक इको मार्च रैली का आयोजन किया गया क्लब सदस्यों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ और पर्यावरण को बचाना है के नारे लगा कर इस दिवस बारे जागरूकता संचार किया, इस अवसर पर एक गोष्टी भी की गयी जिस में अध्यापको ने क्लब सदस्यों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया। 
जो चंद प्रयास हम अपने स्तर पर कर सकते हैं, उनमें प्रमुख हैं जन्मदिन,विवाह की वर्षगांठ जैसे प्रमुख अवसरों पर एक पेड़ लगायें, मित्रों को उपहार में एक पौधा दें, अनावश्यक नल खुला रख पानी बहता न छोडें, अनावश्यक बिजली की बत्ती जलती न छोडें, गाड़ी धोने या पौधों को पानी देने में इस्तेमाल किया पानी का प्रयोग करें। इस अवसर पर सभी सदस्यों कपिल, हिमांशु,शिवम,ज्योति,निशा,काजल,दिव्या,रणबीर सिंह,
किरण, का योगदान सराहनीय था।
दैनिक  जागरण
 अमर उजाला
प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  द्वारा: दर्शन लाल बवेजा (विज्ञान अध्यापक)
 

रविवार, 5 जून 2011

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया World Environment Day (05-06-2011)


विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया World Environment Day (05-06-2011)
विश्व पर्यावरण दिवस पर इको मार्च करते क्लब सदस्य 
आज राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय अलाहर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया  गया इस उपलक्ष्य में  इको मार्च ,पेंटिंग प्रतियोगिता और गोष्टी का आयोजन किया गया, इमली इको क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए क्लब प्रभारी दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक ने बताया कि दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस प्रति वर्ष 5 जून  को मनाया जाता है पर्यावरण का दूषित होना आज वैश्विक चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। इसके प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन 1972 से हर वर्ष 5 जून को संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वारा आरम्भ किया गया था । विश्व पर्यावरण दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य  पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और आम जनता को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करना था। मनुष्य को पृथ्वी पर आनंद पूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए प्रदूषण को कम करना ही होगा क्यूंकि प्रदूषण न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय समस्या है। मनुष्य के आसपास जो वायुमंडल है वो पर्यावरण कहलाता है। पर्यावरण का जीवजगत  के स्वास्थ्य एवं जीवन निर्वाह से गहरा सम्बन्ध है। पर्यावरण को स्वच्छ  बनाए रखने में प्रकृति का विशेष महत्व है। प्रकृति का संतुलन बिगड़ा  नहीं कि पर्यावरण दूषित हुआ नहीं। पर्यावरण के दूषित होते ही जीव- जगत रोग ग्रस्त हो जाता है।
पर्यावरण के प्रहरी 
पेंटिंग प्रतियोगिता 
पेंटिंग प्रतियोगिता 
  
समूह फोटो क्लब सदस्य 

जी हाँ ,हमने भी हटाना है 

पेड़ लगाओ - पर्यावरण बचाओ 
क्लब के सदस्यों के द्वारा इस अवसर पर एक इको मार्च का आयोजन किया गया इस रैली का संचालन विद्यालय के अध्यापको ने किया,क्लब सदस्यों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ और पर्यावरण को बचाना है  के नारे लगा कर इस दिवस बारे जागरूकता संचार किया, इस अवसर पर एक गोष्टी भी की गयी जिस में अध्यापको ने क्लब सदस्यों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया.जो चंद प्रयास हम अपने स्तर पर कर सकते हैं, उनमें प्रमुख हैं जन्मदिन,विवाह की वर्षगांठ जैसे प्रमुख अवसरों पर एक पेड़ लगायें, मित्रों को उपहार में एक पौधा दें, अनावश्यक नल खुला रख पानी बहता न छोडें, अनावश्यक बिजली की बत्ती जलती न छोडें,गाड़ी धोने या पौधों को पानी देने में इस्तेमाल किया पानी का प्रयोग करें।इस अवसर पर सभी सदस्यों कपिल, हिमांशु,शिवम,ज्योति,निशा,काजल,किरण, का योगदान सराहनीय था
पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम 
प्रथम : लवली कक्षा ७ 
द्वितीय : शिवानी कक्षा ८ 
तृतीय : अनु कक्षा ८ 
सांत्वना : दिव्या कक्षा ६ , अंजू कक्षा ६ 

प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 9416377166

रविवार, 2 जनवरी 2011

विश्व पर्यावरण दिवस-2010 World Evvironment Day-2010

                                     विश्व पर्यावरण दिवस-2010
                                World Evvironment Day-2010
                                             (5 june 2010)
           
5 जून को विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया क्लब सदस्य ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक इको मार्च यानी रैली निकाली गयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस् अवसर पर क्लब सदस्यों एवं विद्यालय के अध्यापको ने प्रधानाचार्य के साथ एक यादगार ग्रुप फोटो बनवाया |
  इको मार्च पर जाते इमली इको क्लब के सदस्य
                                        

  इमली इको क्लब के सदस्य  अध्यापकगण एवं प्रधानाचार्य महोदय 
                         

इस बार बच्चों को रिफ्रेशमेंट के नाम पर कुछ खास ना दिया जा सका क्यूंकि इस् वर्ष NGC की कोई ग्रांट नहीं मिली अध्यापकों ने ही किया जो कुछ कर सकते थे सवेच्छा से, फिर भी सदस्यों का उत्साह कम नहीं था ग्रीष्मावकाश के बावजूद भी अध्यापक व सदस्य विद्यालय में दूर दूर से पहुंचे और पर्यावरण को अपना प्रेम प्रदर्शित किया | 
प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा. वि. अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा                                    
द्वारा :-दर्शन बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 
 
 

सोमवार, 27 दिसंबर 2010

विश्व पर्यावरण दिवस WORLD ENVIRONMENT DAY


WORLD ENVIRONMENT DAY
     विश्व पर्यावरण दिवस
                        (05 JUNE 2009)
5 जून को विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया ग्रीष्मावकाश के बावजूद भी काफी संख्या में क्लब सदस्य व अध्यापक विद्यालय पहुंचे | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक ईको मार्च यानी रैली निकाली गयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
                           विश्व पर्यावरण दिवस पर इको मार्च पर क्लब सदस्य व अध्यापक

 

इस् अवसर पर छात्र /छात्राओं ने भाषण के द्वारा अपने विचार दिए

जल, जंगल और जमीन, इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति अधूरी है। विश्व में सबसे समृद्ध देश वही हुए हैं, जहाँ यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में हों। हमारा देश जंगल, वन्य जीवों के लिए प्रसिद्ध है। सम्पूर्ण विश्व में बड़े ही विचित्र तथा आकर्षक वन्य जीव पाए जाते हैं। हमारे देश में भी वन्य जीवों की विभिन्न और विचित्र प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इन सभी वन्य जीवों के विषय में ज्ञान प्राप्त करना केवल कौतूहल की दृष्टि से ही आवश्यक नहीं है, वरन यह काफी मनोरंजक भी है।
भूमंडल पर सृष्टि की रचना कैसे हुई, सृष्टि का विकास कैसे हुआ और उस रचना में मनुष्य का क्या स्थान है? प्राचीन युग के अनेक भीमकाय जीवों का लोप क्यों हो गया और उस दृष्टि से क्या अनेक वर्तमान वन्य जीवों के लोप होने की कोई आशंका है?
मानव समाज और वन्य जीवों का पारस्परिक संबंध क्या है? यदि वन्य जीव भूमंडल पर न रहें, तो पर्यावरण पर तथा मनुष्य के आर्थिक विकास पर क्या प्रभाव पड़ेगा? तेजी से बढ़ती हुई आबादी की प्रतिक्रिया वन्य जीवों पर क्या हो सकती है आदि प्रश्न गहन चिंतन और अध्ययन के हैं।
इसलिए भारत के वन व वन्य जीवों के बारे में थोड़ी जानकारी आवश्यक है, ताकि पाठक भलीभाँति समझ सकें कि वन्य जीवों का महत्व क्या है और वे पर्यावरण चक्र में किस प्रकार मनुष्य का साथ देते हैं।

साथ ही यह जानना भी आवश्यक है कि सृष्टि-रचना चक्र में पर्यावरण का क्या महत्व है। पहले पेड़ हुए या गतिशील प्राणी? फिर सृष्टि-रचना की क्रिया में हर प्राणी, वनस्पति का एक निर्धारित स्थान रहा है। इस सृष्टि-रचना में मनुष्य का आविर्भाव कब हुआ? प्रकृति के इस चक्र में विभिन्न जीव-जंतुओं में क्या कोई समानता है? वैज्ञानिक दृष्टि से उसको कैसे समझा जाए, जिससे हमें पता चले क‍ि आखिर किसी प्रजाति के लुप्त हो जाने से मानव समाज और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि आखिर हम भी एक प्रजाति ही हैं।
आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता और सुधी पाठकों को जागरूक करने की। अत: इस कड़ी के आगामी आलेखों में हमने पर्यावरण, वन्य जीव-जंतुओं और मानव समाज का सीधा रिश्ता आम आदमी की समझ के मुताबिक समझाने का प्रयास सरल व वैज्ञानिक दृष्टि से किया है। जीव-जंतुओं व जंगल का विषय है तो बड़ा 'क्लिष्ट', पर है उतना ही रोचक। इसे समझने के लिए सबसे पहले खुद पर पड़ रहे पर्यावरण के प्रभाव को जानना आवश्यक है।
दिनोदिन गम्भीर रूप लेती इस समस्या से निपटने के लिए आज आवश्यकता है एक ऐसे अभियान की, जिसमें हम सब स्वप्रेरणा से सक्रिय भागीदारी निभाएँ। इसमें हर कोई नेतृत्व करेगा, क्योंकि जिस पर्यावरण के लिए यह अभियान है उस पर सबका समान अधिकार है।
तो आइए हम सब मिलकर इस अभियान में अपने आप को जोड़ें। इसके लिए आपको कहीं जाने या किसी रैली में भाग लेने की जरूरत नहीं, केवल अपने आस-पड़ोस के पर्यावरण का अपने घर जैसा ख्याल रखें जैसे कि -
* घर के आसपास पौधारोपण करें। इससे आप गरमी, भूक्षरण, धूल इत्याद‍ि से बचाव तो कर ही सकते हैं, पक्षियों को बसेरा भी दे सकते हैं, फूल वाले पौधों से आप अनेक कीट-पतंगों को आश्रय व भोजन दे सकते हैं।
* शहरी पर्यावरण में रहने वाले पशु-पक्षियों जैसे गोरैया, कबूतर, कौवे, मोर, बंदर, गाय, कुत्ते आदि के प्रति सहानुभूति रखें व आवश्यकता पड़ने पर दाना-पानी या चारा उपलब्ध कराएँ। मगर यह ध्यान रहे क‍ि ऐसा उनसे सम्पर्क में आए बिना करना अच्छा रहेगा, क्योंकि अगर उन्हें मनुष्य की संगत की आदत पड गई तो आगे चलकर उनके लिए घातक हो सकती है।
पर्यावरण पर बड़ी-बड़ी बातें करने से पहले हमें कुछ आदतें अपनाना होंगी व उनका पालन करना होगा, क्योंकि स्थितियाँ बदलने की सबसे अच्छी शुरुआत स्वयं से होती है।
(यह लेख वेबदुनिया से)
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा. वि. अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल (विज्ञान अध्यापक)