tec Alahar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
tec Alahar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 9 मई 2015

प्रकृति को नजदीक से जाना Nature Watch

कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने प्रकृति को नजदीक से जाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में शिक्षा विभाग द्वारा चलाये गए सी आर पी कार्यक्रम के दौरान कक्षा सात ने बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता  करवाई गयी जिस में बच्चों ने टोलियों में बंटकर विभिन्न गतिविधियों के जरिये  प्रकृति को नजदीक से समझा। इस गतिविधि आधारित प्रतियोगिता में बच्चों को कहा गया कि
वो आसपास के पेड़ पोधों व अन्य वनस्पति को पास जाकर देखें व वहां जो भी उन को रुचिकर या आश्चर्यचकित करने वाला लगे उस को नोट करें। बालको ने टोलियों में ऐसा किया व फिर उनका अध्ययन करके विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल व अन्य टोलियों के साथ समूह चर्चा करके अपने इन अनुभवों को सांझा किया। बच्चों को इस गतिविधि आधारित प्रतियोगिता में बहुत आनन्द आया उन्होंने पौधों, जड़ों, लार्वा-कोकून, अमरबेल, रंगबिरंगे फूल, मधुमक्खी व अन्य कीटों के बारे में जाना और जानकारियाँ एकत्र की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार धींगड़ा ने नित नयी नयी गतिविधियों के माध्यम से बालको में पढ़ाई के प्रति रूचि जागृत करने के लिए बच्चों व अध्यापको के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के अध्यापक दर्शन लाल, संजय गौतम, सुनील कुमार, पवन सचदेवा, रीना काम्बोज, भगवती शर्मा, पवन कुमार, रणजीत सिंह विद्यालय में बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवा कर शिक्षण-अधिगम को बहुत ही रुचिकर तरीके से करवा रहे हैं। इस गतिविधी में गौरव, वंशिका, भारती, दिव्या, सूर्या व नैन्सी की टीमो ने भाग लिया।

प्रस्तुती : दर्शन लाल बवेजा विज्ञान अध्यापक 

  

शनिवार, 15 सितंबर 2012

विश्व ओजोन दिवस पर हुई संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं World Ozone day Celebrations



विश्व ओजोन दिवस पर हुई संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं World Ozone day Celebrations


ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  अलाहर मे विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कपिल कुमार की टीम प्रथम, विशु की टीम द्वितीय व जतिन और ज्योति की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेता बच्चों को  प्रधानाचार्य ने पुरूस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
संगोष्ठी में सम्बोधित करते हुए क्लब प्रभारी विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि 16 सितम्बर को विश्व भर में ओजोन दिवस मनाया जाता है।
ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी
ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुनिश्चितता के लिए अति महत्वपूर्ण है ओजोन परत के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से इसे बचाने के लिए विश्व भर में जागरूकता अभियान चलाये जा रहें हैं। वैज्ञानिकों को सन् 1970 के दौरान ओजोन आवरण के पतले होने के प्रमाण मिले थे। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए सन् 1985 में संपूर्ण विश्व ने वियना में इस समस्या के निपटने के लिए प्रयत्न करने आरंभ किए। इस ऐतिहासिक पहल को वियना संधि के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद समूचे विश्व ने इस मुददे पर गंभीरता से प्रयास शुरू किया जिसके फलस्वरूप 1987 मॉन्ट्रियल संधि हुई। सन् 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ओजोन आवरण के संरक्षण के लिए हुई मॉन्ट्रियल संधि की स्मृति में 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।
विश्व ओजोन दिवस को मनाने के पीछे यह उद्देश्य था कि विश्व समुदाय के जेहन में ओजोन की परत बचाने के लिए  जागरूकता जाती उत्पन्न की जाए और इस कार्य में उल्लेखनीय सफलताएं मिली भी हैं।
विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया
प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि असल में ओजोन की परत को हानि पहुंचाने में मनुष्य की ओद्योगिक तरक्की और विलासता के साधन जिम्मेदार हैं। 
वे रसायन जो ओजोन परत को क्षति पहुंचाते है, उन्हें ओजोन क्षयक रसायन कहते हैं। इनमें क्लोरोफ्लोरो कार्बन्स (सी एफ सी), मिथइल ब्रोमाइड आदि प्रमुख है । इनकी खोज सन् 1928 में हुई थी। क्लोरोफ्लोरो कार्बन्स फ्लोरीन, क्लोरीन व कार्बन से मिलकर बनते है । सी एफ सी का उपयोग फ्रीज व एअर कंडीशनर में प्रशीतलक के रूप में होता है।
सुपर सोनिक जेट विमानों से निकलने वाली नाइट्रोजन आक्साइड भी ओजोन की मात्रा को कम करने में मदद करती है।
इस संगोष्ठी में प्रवक्ता संदीप कुमार, संजय शर्मा, दर्शन लाल, सुनील कुमार, राम नाथ बंसल, सोनिया शर्मा ने अपने विचार रखे। 
मोंट्रियल संधि के 25 वर्ष 1987 से 2012  
16 of September 2012 marks the 25 anniversary of the most successful international environmental agreement ever undertaken by humans; The Montreal Protocol in which nations of the world committed themselves to ban the emission of so-called Ozone Depleting Substances (ODS). 
क्या है ओजोन व ओजोन परत
ओजोन हल्के नीले रंग की सक्रिय वायुमंडलीय गैस है। यह समताप मंडल में प्राकृतिक रूप से बनती है। यह आक्सीजन का ही रूप है। एक ओजोन अणु में तीन आक्सीजन परमाणु होते है।जो कि पृथ्वी से 20-25  किमी की ऊँचाई पर सबसे अधिक है और लगभग 75 किमी की ऊचांई से ज्यादा पर यह न के बराबर हो जाता है। यह कवच दिन में सूर्य की तेंज पराबैगनी किरणों से हमारी रक्षा करता है, और रात में पृथ्वी को ठंडी होने से बचाता है। 
in news 
अखबार  में अमर उजाला 17-9-12 

प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा   
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा (विज्ञान अध्यापक)