इमली इको क्लब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इमली इको क्लब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 जनवरी 2013

सौन्दर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रथम School Beautification award


सौन्दर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रथम  School Beautification award
बधाइयां बधाइयां .......
मुख्यमंत्री स्कूल सौन्दर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की सुन्दरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्कूल सौन्दर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना चलाई गयी है जिस में विभिन्न बिंदुओं के तहत स्कूलों का निरीक्षण किया जाता है और फिर ब्लाक स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर सबसे सुंदर स्कूल को चुना जाता है। इस योजना के बहुत ही बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे है। सभी अध्यापक व विद्यालय प्रबंधन समितियां अपने स्कूल का नाम रोशन करने के लिए काफी रूचि दिखा रहे है। ब्लाक स्तर पर पचास हजार रूपये, जिला स्तर पर एक लाख रूपये व राज्य स्तर पर पांच लाख रुपयों का नगद पुरस्कार दिया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव श्री राम किशन गुर्जर ने अलाहर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र धींगड़ा को डेढ़ लाख रुपयों का चैक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर दर्शन लाल बवेजा, संजय शर्मा, संजय गौतम, नित्यानंद अध्यापक भी तेजली स्टेडियम में उपस्थित रहे। विद्यालय व गाव अलाहर में इस पुरस्कार को प्राप्त करके सभी बहुत खुश हुए।
जिले भर में अलाहर का सरकारी स्कूल विज्ञान, सांस्कृतिक, समाज सेवा, इको क्लब गतिविधियों और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में अपना परचम लहरा चुका है
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह उनके स्कूली अध्यापकों व बच्चों की मेहनत का ही परिणाम है कि उनके स्कूल को सौंदर्यीकरण के मामले में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के मामले में अब प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहने वाले स्कूल का चयन किया जायेगा उसके लिए उनके स्कूल की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। पुरस्कार में प्राप्त इस धनराशि का प्रयोग स्कूल में सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए किया जायेगा।
गौरतलब है कि जिला के एडीसी डाक्टर श्री सतबीर सिंह सैनी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने गत दिनों विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय को बेहतर पाया था।
ग्राम पंचायत के सरपंच श्री महिंदर सिंह ने इस अवसर पर कहा सरकार की इस योजना से अध्यापकों एवं बच्चों का स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण के प्रति रुझान बढ़ेगा और स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना जागृत होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जगजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री तेजपाल, खंडशिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर सैनी ने विद्यालय की इस उपलब्धी पर स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को बधाइयां दी हैं। इस अवसर पर संजय शर्मा, संजय गौतम, सुभाष चंद, रविंदर कुमार, मनोहर लाल, सुनील कुमार, दर्शन लाल, सुनीता, लवलीन, संदीप आदि अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।

अखबारां  मा .....




सोमवार, 30 जुलाई 2012

सेहत बनाता नहीं बिगाडता है खुले मे शौच जाना total sanitation campaign

सेहत बनाता नहीं बिगाडता है खुले मे शौच जाना Total Sanitation Campaign

संगोष्ठी का आयोजन
रा.व.मा.वि.अलाहर मे  सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र धींगड़ा की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस के अंतर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट करते हुए वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
इमली इको क्लब के प्रभारी दर्शन लाल ने बताया कि सुबह की सैर सेहत के लिए बहुत जरूरी है परन्तु सैर पर जाने वाले यदि खेत या नजदीकी खुले स्थानों पर शौच भी जाते हैं तो ऐसी गातिविधि से सेहत बनती नहीं बिगड़ती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि केवल गरीब ही खुले में शौच को जाता है बल्कि सम्पन्न लोग भी खुले में शौच की परम्परा को सेहतवर्धक मानते हैं। इसी सोच को बदलने के लिए एक विशाल जागरूकता अभियान की आवश्यकता है। अध्यापक सुनील कुमार ने अपने वक्तव्य में बताया कि गावों के साथ साथ शहरों में भी खुले में शौच जाने का प्रचलन यथावत बना हुआ है। यमुनानगर का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि यहाँ बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं जो यहाँ की विभिन्न इण्डस्ट्रीज में काम करते हैं और  छोटे छोटे कमरों में एक साथ रहते हैं जहां उन्हें शौचालय की सुविधा प्राय नहीं मिलती। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे किनारे प्रात और शाम को बहुत से लोगों को खुले में शौच जाते देखा जा सकता है। मानसून के दिनों में नहर की पटरी पर गुजरना भी साहस का कार्य माना जा सकता है।
प्रवक्ता संजय शर्मा जी
प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि शौचालय किसी भी राष्ट्र के विकास की न्यूनतम शर्त मानी जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) तथा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत ऐसे देशों का मुखिया है जहां खुले में लोग शौच जाते हैं क्योंकि उन्हें शौचालय की सामान्य सुविधाएं हासिल नहीं हैं। भारत में 60 प्रतिशत लोग आज तक खुले में शौच को जाते हैं यानि कि दुनिया में जितने लोग खुले में शौच जाते हैं उनमें से 58 प्रतिशत भारतीय हैं। दुनिया के कुल 11 देशों में 81 प्रतिशत आबादी शौच की उचित सुविधा से वंचित है जिनमें भारत और उसके चार पड़ोसी देश चीन, पाकिस्तान, नेपाल तथा बांग्लादेश भी शामिल हैं। वैसे भारत के बाद इस मामले में इंडोनेशिया तथा चीन का नंबर आता है लेकिन इन दोनों देशों में ऐसे लोगों की संख्या भारत की तुलना में बहुत कम है। खुले में शौच जाना बीमारियों के साथ साथ अन्य संगीन अपराधों को भी जन्म देता है।
श्रमदान करते क्लब सदस्य
इस अभियान के अंतर्गत इको क्लब सदस्यों ने श्रमदान किया और खुद की व अपने आसपास के स्थानों वे सामुदायिक स्थलों की सफाई का महत्व समझा। क्लब सदस्यों व अध्यापको ने महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर क्लब सदस्य कपिल, अंशुल, अरुण, शिवम, वंशिका, सोनम, मानक दिव्या का योगदान सराहनीय रहा।
अखबारों  में 
प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा (विज्ञान अध्यापक)

रविवार, 27 मई 2012

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस International Biodiversity Day

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस International Biodiversity Day 
22 मई 2012 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इमली इको क्लब के सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस विचार गोष्ठी में भाग लिया और वक्ताओं के वक्तव्य सुने। इस अवसर पर क्लब सदस्यों को जैव विविधता के बारे में बताया गया और इसके संरक्षण के प्रति संकल्प लिया गया।
क्षेत्र भ्रमण करते और जैव विविधता को समझते सदस्य
विज्ञान अध्यापक व क्लब इंचार्ज श्री दर्शन लाल ने बताया कि हमारे सौर मंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ज्ञात ग्रह है जहां जीवन है और जीवन के साथ साथ इसके के असंख्य रूप विद्यमान हैं। जीवन में यही विविधता जैव विविधता कहलाती है। जैव विविधता के अंतर्गत पृथ्वी पर पाए जाने वाले सारे  जीव-जंतु, वनस्पतियां और सूक्ष्मजीव सम्मिलित होते हैं। पृथ्वी पर जीवन के असंख्य रूप पाए जाते हैं असंख्य   प्रजातियां पाई जाती हैं।  चम्पा, चमेली, कनेर, कमल एवं गुलाब फूलदार पौधे और नागफनी व खेजड़ी  रेगिस्तानी पौधे नीम, पीपल और वट जैसे विशाल वृक्ष, हिरण, खरगोश और मोर जैसे सुंदर जीवों के साथ शेर एवं बाघ, हाथी, मोर, कबूतर, मैना, गौरैया उपस्थित हैं जो पृथ्वी पर जीवन की विविधता बताते है। पृथ्वी का कोई भी स्थान गिस्तान , महासागर, हिमालय जैसे पर्वतीय क्षेत्र या फिर बर्फीली धरती, जीवन सभी दूर-दराज जगहों पर जीवन अपने अनगिनत रूपों में खिलखिला रहा है। ज़मीन से कहीं गुणा अधिक जैव विविधता समुद्रों-महासागरों में मिलती है।महासागरों में कोरल रीफ की आश्चर्यजनक रंग-बिरंगी दुनिया उपस्थित है। महासागरों में मिलने वाली वाली हज़ारों किस्म की मछलियां और अनेक जीव जीवन की विविधता का अनुपम उदाहरण हैं। अब तक पृथ्वी पर जीवों एवं वनस्पतियों की करीब 18 लाख प्रजातियों की पहचान हो चुकी है और यह अनुमान है कि इनकी वास्तविक संख्या इससे दस गुना अधिक हो सकती है । सूक्ष्मजीव पृथ्वी पर दिखाई देने वाले जीव जगत से कहीं अधिक तादाद तो सूक्ष्म जीवों की है जिन्हें हम नंगी आंखों से नहीं देख सकते हैं । एक ग्राम मिट्टी में करीब 10 करोड़ जीवाणु और पचास हज़ार फफूंद जैसे जीव होते हैं । अत्यंत छोटे होने के बावजूद जीवन के स्थायित्व में सूक्ष्मजीव जटिल अपशिष्ट पदार्थों को सरल पदार्थों में विघटित करके पर्यावरण स्वच्छ करते हैं। यदि सूक्ष्मजीव न हों तो पृथ्वी पर जीवों की लाशों व पत्तों का ढेर इतना बढ़ जाएगा कि पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं रहेगा। सूक्ष्मजीव ही तो खाद्य सुरक्षा का आधार होते हैं। सूक्ष्मजीवों की विभिन्न प्रजातियां मिट्टी से विभिन्न पोषक तत्वों खास तौर पर नाइट्रोजन को फसलों तक पहुंचाते हैं जिससे फसल को पोषण प्राप्त होता हैं। यह सूक्ष्म जीव बस इतना ही नहीं करते बल्कि यह भूमि से नाइट्रोजन को वायुमंडल में पहुंचाने की क्रिया में भी महत्वपूर्ण योगदान देते है। इस प्रकार हम समझ सकते हैं कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में सूक्ष्मजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जैव विविधता के स्तर प्रकृति में जीव-जंतु वनस्पति प्रजातियों की सही-सही संख्या का अनुमान लगाना कदापि संभव नहीं है।
pH ज्ञात करना
इस  अवसर पर सभी क्लब सदस्यों को जैव विविधता किट के प्रयोग भी करवाए गए, जिसमे क्लब सदस्यों ने निम्न प्रयोग करके देखे। 
मिट्टी में वायु की उपस्तिथि का प्रयोग।
लिटमस पेपर से अम्ल क्षार में अंतर। 
दालों के नमूने एकत्र करना।
तलाब के पानी की pH ज्ञात करना।
गावों में पाले जाने वाले पशू-पक्षियों की सूचि बनाना।
आस पास की वनस्पति की जानकारी एकत्र करना।
पत्तों का जैविक विघटन समझना।
इस अवसर पर 60 क्लब सदस्य व अध्यापक उपस्तिथ थे। 
प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा (विज्ञान अध्यापक)
    

गुरुवार, 22 मार्च 2012

विश्व जल दिवस मनाया गया World Water Day

विश्व जल दिवस मनाया गया World Water Day
आज इमली इको क्लब अलाहर के सदस्यों ने विश्व जल दिवस मनाया। 
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने गावं पालेवाला और कान्जनु में खुद के तैयार किये गए सोख्ता गड्ढों का पुनरावलोकन किया और यह भी गणना के कि जबसे यह दोनों सोख्ता गड्ढे उन्होंने तैयार किये हैं तबसे अब तक कितना व्यर्थ बह  जाने वाला पानी पुनः जमीन में वापस गया। 
Soakage Pit सोख्ता गड्ढा  
एक अनुमानित गणना से द्वारा पता लगाया गया कि दोनों सोख्ता गड्ढो ने गत छह माह में १२००० लीटर पानी को भूमिगत किया। 
एक सोख्ता गड्ढा प्रतिदिन ५०० लीटर व्यर्थ पानी को भूमि में पहुंचाता है और ५ वर्षों तक बिना किसी बड़े रखरखाव खर्च के पानी चूसने का काम करता है। 
आज क्लब सदस्यों को ५ लोगो ने अपने घर व घेर में सोख्ता गड्ढे बनाने का निमंत्रण दिया। 
ग्रीष्मावकाश में इको क्लब अलाहर के सदस्य इनके यहाँ सोख्ता गड्ढे बनायेंगें    
सोख्ता गड्ढे बनाने से यहाँ व्यर्थ पानी के कारण होने वाली कीचड़ की समस्या व सडक टूटने की समस्या से भी बचाव हुआ। 
क्लब बाल सचिव जोनी ने बताया कि उन्होंने आज अलग तरीके से विश्व जल दिवस मनाया आज उनके साथियों ने ग्रामीणों को पानी के निकास पर सोख्ता गड्ढा बनाने की प्रेरणा दी व इस के लाभों से अवगत करवाया। 
विश्व जल दिवस के बारे में बताते हुए क्लब प्रभारी दर्शन लाल ने बताया कि प्रत्यक वर्ष 22 मार्च का दिन जल को बचाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है, जल जीवन की एक बहुत महत्वपूर्ण आवश्यकता है, छोटे से लेकर बड़े बड़े कार्यों में जल नितांत आवश्यक है, हमारे इलाके में जल की कोई कमी नहीं है परन्तु यदि उचित जल प्रबन्धन ना किया गया तो वह समय दूर नहीं है जब हमे भी भयंकर जल संकट से रूबरू होना पडेगा  हमारे पास जल के उचित प्रबंधन का ज्ञान नहीं है जिस कारण हम जल को व्यर्थ करते है कुछ ऐसी जानकारियाँ दी गयी जिन कार्यों को हम अनजाने में कर रहे है और कीमती जल को बर्बाद कर रहे है|
अपने वाहनों बाईक,कार आदि को धोने में कितना ही शुद्ध जल बर्बाद कर रहें है,पानी संग्रहण टैंक के ओवरफ्लो से पानी की बर्बादी हो रही है,नलों व पाईप लाईनों की लीकेज से पानी की बर्बादी हो रही है |
स्कूल में बच्चों द्वारा ओक(चुल्लू) से पानी पीने से दोगुना जल लगता है और हाथ अच्छी तरह से धुले हुए ना होने के कारण बीमारियों का खतरा अलग से रहता है पानी गिलास से ही पीया जाए|
टूथ ब्रश ओए शेव करते वक्त नल खुला रखने से पानी की बर्बादी हो रही है,नहाने के लिए शावर और बाथ टब के प्रयोग से पानी की बर्बादी हो रही है,धान की साठी फसल लेने के लिए किसान बेइंतहा जल प्रयोग करते है यहाँ जल स्तर नीचे जाने का यह एक मुख्य कारण है |
अध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि हमारी पृथ्वी पर एक अरब चालीस घन किलो लीटर पानी है. इसमें से 97.5 प्रतिशत पानी समुद्र में है, जो कि खारा(नमकीन)  है, शेष 1.5  प्रतिशत पानी बर्फ़ के रूप में ध्रुवीय प्रदेशों में है। इसमें से बचा 1 % पानी नदी, सरोवर,तलाबो, कुओं, झरनों और झीलों में है जो पीने के लायक है। इस एक प्रतिशत पानी का 60वाँ हिस्सा खेती और उद्योग कारखानों में प्रयुक्त होता है। शेष का 40वाँ हिस्सा हम नहाने, कपड़े धोने,पीने, भोजन बनाने एवं साफ़-सफ़ाई में खर्च करते हैं।
अध्यापक मनोहर लाल जी ने एक रोचक जानकारी देते हुए बताया कि एक  लीटर गाय का दूध प्राप्त करने के लिए 800 लीटर पानी खर्च करना पड़ता है शहरी इलाको में दूध के तबेले यानी डेयरी वाले पशुओ के मल-मूत्र को भी पानी से ही बहाते है जिस कारण वहां एक लीटर दूध के पीछे खर्च जल का अनुपात और भी  बढ़ जाता है, एक किलो गेहूँ उगाने के लिए 1 हजार लीटर और एक किलो चावल उगाने के लिए 4 हजार लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इस प्रकार भारत में 83 प्रतिशत पानी खेती और सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है। जल के उचित प्रबंधन के अंतर्गत पीने के लिए मानव को प्रतिदिन 3 लीटर और पशुओं को 50 लीटर पानी चाहिए।
अध्यापिका गगनज्योति ने बताया कि  इज़राइल देश में औसत प्रतिवर्ष 10 सेंमी वर्षा होती है, इतनी ही वर्षा के जल के प्रबंधन से वहां के किसान  इतना अनाज पैदा कर लेता है कि वह उसका निर्यात भी कर लेता है। दूसरी ओर भारत में औसतन 50 सेंटी मीटर से भी अधिक वर्षा होने के बावजूद अनाज की कमी बनी रहती है। भारतीय नारी पीने के पानी के लिए रोज ही औसतन 4 मील पैदल चलती है।
अमर उजाला में छोटी से खबर छपी.......

प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 

सोमवार, 6 फ़रवरी 2012

विश्व नमभूमि दिवस पर नमभूमि का भ्रमण World Wetland Day

विश्व नमभूमि दिवस पर नमभूमि का भ्रमण 
World Wetland Day
 02 फरवरी 2012
 नमभूमि के शैक्षणिक भ्रमण की टीम के क्लब सदस्य  
आज विश्व नमभूमि दिवस पर क्लब सदस्यों ने नजदीकी  नमभूमि  का भ्रमण करके नम भूमि के बारे में जाना और नम भूमि की वनस्पति और  नमभूमि-जीवन के बारे में भी जाना । 
क्लब सदस्य नजदीक के क्षेत्र मे गए जहां नमभूमि थी वहाँ पर सदस्यों ने नमभूमि सम्बन्धित बहुत सी गतिविधियां की । 
नम भूमि के जीवन का अध्ययन
समूहों मे बंट कर सदस्यों ने सबसे पहले नम भूमि के जल की पी.एच.ज्ञात की फिर सदस्यों ने सब ने नम भूमि की और आसपास की वनस्पति का अध्ययन किया ।  
नम भूमि के जीवन का अध्ययन किया और पाया कि यह कम गहरे पानी वाला स्थान बहुत से जीवों का आश्रय होता है छोटे छोटे जलस्थल चर जीव जलीय वनस्पति और अपना जीवन यापन करते है । 
सदस्यों ने नम भूमि की खाद्य श्रृंखला को भी जाना त्री स्तरीय और चार स्तरों वाली  खाद्य श्रृंखला को नोट किया । 
दुसरी गतिविधि मे सदस्यों ने नम भूमि के पक्षियों को देखा और उन की गतिविधियों को नोट किया और पाया कि ये पक्षी नम भूमि के कीटों को अपना भोजन बना रहे थे । 
ये पक्षी स्थानीय नहीं होते हैं इए सब प्रवासी पक्षी हैं जो मीलों उड़ कर अधिक सर्द स्थानों से यहाँ आते हैं और जीवन की आवश्यक क्रियाएँ सम्पन्न कर के मौसम बदलने पर वापस अपने मूल स्थान पर चले जाते है । 
मोर के पदचिन्ह 
तीसरी गतिविधि मे विभिन्न पक्षियों के पदचिन्ह खोजने की प्रतियोगिता की गयी क्यूंकि नम भूमि मे पदचिन्ह बड़ी ही स्पष्टता से छपते हैं सदस्यों ने समूह बना कर मोर,बगुला,जलमुर्गी,नीलगाय,कुत्ता और गीदड़ आदि जीवों के पदचिन्ह देखे और उनके रेखाचित्र बनाए ।  
क्लब सदस्यों ने एक पक्षी के पदचिन्हों का पीछा करते हुए यह जाना कि वह पक्षी इस नमभूमि के एक गड्डे मे एकत्र  पानी को पीने रात्री को आया था । 
अंतिम गतिविधि मे क्लब सदस्यों को नमभूमि के आसपास की वनस्पति और खेती और पौधों की किस्मों से अवगत करवाया गया ।  
सभी छात्रों का यह अनुभव बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा ।  
क्लब प्रभारी विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि उनके द्वारा क्लब सदस्यों को समय समय पर इस प्रकार के सूक्ष्म शैक्षणिक भ्रमण करवाए जाते हैं ताकि छात्रों की पर्यावरण संरक्षण मे रूचि उत्पन्न हो और वो पर्यावरण संरक्षण मे अपना योगदान दे सकें । 
इस नमभूमि भ्रमण मे कपिल,विशु,मोहित,जोनी,राजेश,अमन,सलमान,अरुण,शुभम,रजत,रोहित,शनि,लवली विशेष ग्रेड अर्जित किये ।  
संजय शर्मा,मुकेश रोहिल,दर्शन लाल,सुनील कुमार,संजीव कुमार,संदीप कुमार का भी सहयोग इस भ्रमण समूह  को सम्बोधित किया ।
अमर उजाला अखबार मे छपी खबर  

प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)        

शनिवार, 31 दिसंबर 2011

पृथ्वी की परिधि के परिणाम आये Earth Experiment Results

पृथ्वी की परिधि के परिणाम  Earth Experiment Results 

सी.वी.रमन विज्ञानं क्लब एवं इमली इको क्लब के सहयोग से जिले के चार शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने गत २२ दिसम्बर को पृथ्वी की परिधि नापने के प्रयोग किये थे. 
इन प्रयोगों से प्राप्त आंकड़ों को फ्रांस की संस्था के पास भेजा गया था .
इस संस्था के पदाधिकारियों ने दुनिया भर के स्कूलों से प्राप्त आंकडो के दो दो के युग्म बना कर २२०० वर्ष पुरानी रोमन पद्धति से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की और मानकों से तुलनात्मक अध्ययन करके प्रत्येक युग्म स्कूल की आंकड़ों की प्रमाणिकता की जांच की.
यमुनानगर जिले के अलाहर गावं के सरकारी स्कूल के ग्रुप नम्बर एक का युग्म फ्रांस के लाफ्रंचैसे के कूलिज स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बनाया गया.
ग्रुप नम्बर एक के लीडर जोनी और मार्गदर्शक विज्ञानं अध्यापक  दर्शन लाल ने बताया कि उनका सूर्य उन्ताश कोण ५३.३ डिग्री और पेयर स्कूल का उन्ताश ६७.४ डिग्री आया .
दोंनो स्थानों की अक्षांशीय दूरी १५६७ किलोमीटर आंकी गयी. 
इन जानकारियों का प्रयोग सूत्रों में करके पृथ्वी की परिधि ४०००९ किलोमीटर आयी जबकि पृथ्वी की स्टैंडर्ड परिधि ४००७५ किलोमीटर है अर्थार्त कुल ६६ किलोमीटर का अंतर आया. 
इसका त्रुटि प्रतिशत ०.१६ % रहा जो कि इतनी बड़ी गणना के लिए लगभग नगण्य माना गया. 
इस शुद्ध गणना के लिए इस ग्रुप के सभी सदस्यों को ए प्लस प्रमाण पात्र दिया गया. 
बाकी सभी ग्रुप्स की गणना भी १% से कम त्रुटिपूर्ण रही उन को ए ग्रेड प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ.
इस प्रयोग के लिए किसी भी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला था क्लब और स्कूल के ससाधनो का प्रयोग करके यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रयोग करके ६० छात्र ८ अध्यापक ४ शिक्षण संस्थान लाभान्वित हुए. 

क्लब संयोजक दर्शन लाल ने बताया कि क्लब द्वारा इस प्रकार के कईं प्रयोग समय समय पर किये जाते है.
 जिस से विद्यार्थियों खास कर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने के भरपूर प्रयास किये जाते हैं.
 दर्शन लाल ने अपने प्रयासों से १८ वर्ष के सेवाकाल में ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से विद्यार्थियों को बेहतर करियर के लिए विज्ञान शिक्षा प्राप्त के लिए प्रेरित किया जिस कारण कितने ही उनके बहुत से विद्यार्थी आज बी.टेक.,बी.एस.सी.,एम.एस.सी.,एम.टेक.,कर के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवारत है और इन सभी ने कभी न कभी विज्ञान प्रतियोगिता में जरूर भाग लिया था.  
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा:-दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)  
अमर उजाला अखबार में आज 
   

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

2200 वर्ष पुरानी पद्धति से नापी पृथ्वी की परिधि Earth Experiment

 2200 वर्ष पुरानी पद्धति से नापी पृथ्वी की परिधि Earth Experiment 

कपिल की टीम 
इमली इको क्लब के सदस्यों ने  सीवी रमण क्लब के सदस्यों के साथ मिल कर वीरवार को शहर के चार शिक्षण संस्थानों में पृथ्वी की परिधि नापकर डाटा एकत्रित किया। इस डाटा को फ्रांस की संस्था को भेजा गया है, जहां पर सभी देशों के डाटा का मिलान किया जाएगा। क्लब के प्रभारी अलाहर स्कूल के विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि यह प्रयोग शहर के चार शिक्षण संस्थानों में किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर, चौधरी देवीलाल कालेज आफ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा और सेक्टर-18  के बच्चे शामिल हैं। इन स्थानों पर विद्यार्थियों ने 11 से 1 बजे तक प्रेक्षण लिए। इस प्रयोग में 10 ग्रुपों के 60 विद्यार्थियों ने डाटा एकत्रित किया।
अमित अरोड़ा की टीम 

Sr. no.
Group no.
Name of school /college
Gnomon
Shadow
Latitude
Longitude
No. of students/Group leader /Guide teacher
1
1
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=50cm
Shadow=67cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Jatin/Darshan Baweja

2
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=61cm
Shadow=85cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/jony/Sanjay Sharma

3
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=49cm
Shadow=68cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Kapil/Mukesh Rohil

4
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=50.5cm
Shadow=70cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Shivam/Manohar Lal

5
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=49cm
Shadow=67cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Vishu/R.N.Bansal
2
6
Choudhary Devi Lal College of Education Bhagwangarh(yamunanagar)
Gnomon=12.4cm
Shadow=17.6cm
Latitude = 30°09’ N
Longitude= 77°20’ E
6/Amit Arora/Dr.Dharamveer Singh
3
7
S.V.N.Public School Jagadhri
(yamunanagar)
Gnomon=100 cm
Shadow=142cm
Latitude = 30°08’ N
Longitude= 77°17’ E
6/
Shaswat Sharma/C.S.Sharma

8
S.V.N.Public School Jagadhri
(yamunanagar)
Gnomon=100cm
Shadow=140.5
Latitude = 30°08’ N
Longitude= 77°17’ E
6/
Manvendar Sharma/Jayotika Dang


मानविंदर और शाश्वत की टीम 
पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने की यह 2200 वर्ष पुरानी रोमन विधि है। इस प्रकार के प्रयोगों  को कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना होता है। शुक्रवार और शनिवार को सभी विद्यार्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आपसी संवाद स्थापित करेंगे और प्राप्त परिणामों पर चर्चा की जाएगी। इन प्रयोगों के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस पूरी टीम में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, दर्शन लाल, संजय शर्मा, मुकेश, मनोहर लाल प्रशिक्षक हैं और मानविंदर, कपिल, जोनी, मोहित, जतिन, अमित अरोड़ा, शास्वत, शिवम, पारस, विशु ग्रुप लीडर हैं।
नोट : परिणाम कुछ दिनों में आ जायेंगे पोस्ट में अधतन कर दिए जायेंगे  
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)   


बुधवार, 21 दिसंबर 2011

अर्थ एक्सपेरीमेंट: आओ पृथ्वी की परिधि नापें Earth Experiment


अर्थ एक्सपेरीमेंट: आओ पृथ्वी की परिधि नापें Earth Experiment
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सदस्य और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर के इमली इको क्लब के विद्यार्थी २१और२२ दिसम्बर को पृथ्वी की परिधि नापने का प्रयोग करेंगे  । 
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सहयोग से स्कूल के छात्रों ने सम्बन्धित उपकरण तैयार कर लिए हैं ।
इस प्रयोग को अर्थ एक्सपेरीमेंट के नाम से जाना जाता है ।
अर्थ एक्सपेरीमेंट
पृथ्वी की परिधि नापने का यह प्रयोग पूरे विश्व में साल में चार दिनों में ही किया जाता है क्यूंकि इस खास दिनों में ही सूर्य भूमध्य रेखा,मकर रेखा और कर्क रेखा पर रहता है ये दिन विषुव औरग्रीष्मकालीन अयनांत और शीत अयनांत कहलाते हैं।
२२ दिसम्बर को शीत अयनांत यानी विंटर साल्सिटस होता है इस दिन ११ बजे प्रातः से १ बजे अपराह्न तक अलाहर स्कूल के विद्यार्थी विश्व के कईं देशों के बच्चों के साथ मिल कर यह प्रयोग करेंगे जिसके परिणामों के तुलनात्मक अध्ययन से पृथ्वी की परिधि पता चलेगी ।
पहले भी यह प्रयोग किया जा चुका है देखें।
बड़ी करके देखें 
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा करने के दौरान एक वर्ष में दो बार ऐसी स्तिथि आती है जब २१ जून सबसे लंबा दिन और २२ दिसम्बर को सबसे लंबी रात होती है इस खगोलीय घटना को ग्रीष्मकालीन अयनांत और शीत अयनांत कहते हैं।
शीत अयनांत (विंटर साल्सिटस) २२ दिसम्बर की रात को सबसे लंबा बना देगा साल्सिटस लैटिन भाषा का शब्द है जिसे दो भागो में बाँट कर  देखा जाए तो सोल जिस का अर्थ है सूर्य और और दुसरा भाग सिस्टटेरे जिस का अर्थ है जस का तस खड़ा होना शीत अयनांत वह दिन है जब पृथ्वी के  दक्षिणी गोलार्ध का उसकी धुरी की और झुकाव अधिकतम होता है जिसके परिणाम स्वरूप उत्तरी गोलार्ध में भयंकर सर्दी होती है और उस दिन की रात्री वर्ष की सब से लंबी रात होती है जो कि गुरूवार को १३ घंटे व २३ मिनट की रात रहेगी जबकि दिन १०  घंटे व ३७ मिनट का होगा।
२२ दिसम्बर को जब सूर्य दोपहर को मकर रेखा के उपर होगा तब यह दो घंटे की अवधि अर्थ एक्सपेरीमेंट करने की सबसे उत्तम अवधि होगी अलाहर स्कूल के व सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सदस्य ६० विद्यार्थी १० समूहों में इस प्रयोग को करेंगे प्रत्येक ४ मिनट के अंतराल पर अपने उपकरण के दंड की परछाई नाप कर नोट करेंगे और फिर इन गणनाओं को अन्य देशों फ्रांस, ब्रिटेन, यु.एस.ए., मलेशिया, थाईलैंड, मिस्र, कनाडा, जर्मनी के बच्चों की गणनाओं के साथ मिला कर प्राचीन रोमन विधि से गणितीय सूत्रों की सहयता से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की जायेगी और प्राप्त परिणामों को पृथ्वी की स्टैंडर्ड परिधि ४००७५ किलोमीटर से तुलना करके प्रयोग की प्रमाणिक जांच की जायेगी।
 कार्यशाला का आयोजन
इस प्रयोग के पहले चरण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस प्रयोग के दूसरे चरण में उपकरणों का निर्माण किया गया।

पूर्वाभ्यास 
इस प्रयोग के तीसरे चरण में पृथ्वी प्रयोग किया जाएगा।
अंतिम चरण में सभी देशों के बच्चे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आपसी संवाद स्थापित करेंगे।
कार्यशाला में दर्शन लाल, संजय शर्मा, मुकेश रोहिल व निशा काम्बोज मुख्य प्रशिक्षक थे।
छाञ जोनी,कपिल,शिवम,मोहित,रजत,मानविंदर,पारस,नमन,जतिन और सक्षम ग्रुप लीडर हैं। 
अमर उजाला में खबर 
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)