ईमली इको क्लब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ईमली इको क्लब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 मई 2012

शुक्र पारगमन की प्रशिक्षण कार्यशाला TOV Workshop


शुक्र पारगमन की प्रशिक्षण कार्यशाला TOV Workshop

सैद्धांतिक कक्षा 
शुक्र पारगमन का सुरक्षित एवं भव्य अवलोकन के लिए आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में एक दिवसीय शुक्र पारगमन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र धींगडा ने बताया कि  इस कार्यशाला में दो विद्यालयों के  ४० छात्र-छात्रओं को पिनहोल कैमरा,बाक्स कैमरा, पानी में सूर्य का प्रतिबिम्ब बनाना, टेलीस्कोप व बाइनाकुलर से प्रतिबिम्ब प्राप्त करना और सोलर फिल्टर से सूर्य को देखना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। जैसा कि पता ही है कि 6 जून 2012 को शुक्र पारगमन होने जा रहा है।
बाक्स व पिनहोल कैमरा 
6 जून 2012 को शुक्र ग्रह का पारगमन होने जा रहा है, अर्थात् शुक्र ग्रह सूर्य के सामने से होकर गुजरेगा। यह बहुत दुर्लभ खगोलीय घटना होने के कारण खगोलविज्ञानियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग ने इस  दुर्लभ खगोलीय घटना के सुरक्षित अवलोकन के लिए देश भर में व्यापक प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इसी के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स द्वारा स्कूलों में शुक्र पारगमन के सुरक्षित अवलोकन का प्रशिक्षण  दिया जाना है।
टेलीस्कोप से प्रतिबिम्बन 
मास्टर दर्शन लाल ने इस बारे बच्चो को विस्तार से बताया और सूर्य का प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के बहुत से तरीके बताए।
क्या करें?
केवल सौर डिस्क का प्रक्षिप्त बिम्ब देंखे।
दूरबीन/बाइनाक्यूलर और पिनहॉल कैमरा से सूर्य के बिम्ब का प्रेक्षेपण पिन होल, दूरबीन या बाइनाक्यूलर की एक जोड़ी द्वारा एक छायादार दीवार पर सूर्य के प्रतिबिम्ब को प्रेक्षिपित करें।
सुरक्षित सोलर फ़िल्टर 
केवल वैज्ञानिक रूप से जांचे गये सौर फिल्टर का इस्तेमाल करक ही सूर्य की ओर देखना चाहिए। ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ तीक्ष्ण दृष्टि वाले व्यक्ति ही सूर्य के डिस्क पर शुक्र को एक छोटे काले धब्बे के रूप में देख सकेंगे। पारगमन के दौरान काला धब्बा सौर डिस्क के उत्तरी भाग में पूर्व से पश्चिम की ओर पार करता दिखाई देगा।
क्या न करें?
बिना सुरक्षित सौर फिल्टर के, खुली आंखों से पारगमन की किसी भी कला को देखने का प्रयास न करें।
दूरबीन या बाइनाक्यूलर से सीधे कभी न देखें।
धुएंदार कांच, रंगीन फिल्म, धूप के चश्मे, अनवरित श्वेत-श्याम फिल्म, फोटोग्राफिक ट्रल डेन्सिटी फिल्टर तथा पोलराइजिंग फिल्टरों का इस्तेमाल न करें। ये सभी सुरक्षित नहीं हैं।
फिल्टर के साथ भी सूर्य की ओर लगातार न देखें, कुछ सकेंड के अंतराल पर देखें।
इस अवसर पर कपिल,विशु,शिल्पा,दिव्या,शिवम,सोनम,प्रियंका,मनीष,जतिन,आकाश ने विशेष योगदान दिया। 
अमर  उजाला मई ४ २०१२ माई सिटी यमुनानगर पेज-१
प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 

शनिवार, 17 सितंबर 2011

विश्व ओजोन दिवस मनाया गया World Ozone Day


विश्व ओजोन दिवस मनाया गया World Ozone Day
लघु नाटिका मंचन 
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर मे विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर इमली इको क्लब सदस्यों ने नाटक के माध्यम से जागरूकता संचार किया. कपिल राणा और विशु की टीम के द्वारा 'पृथ्वी को बचाओ' नाटक का मंचन किया गया इस लघु नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि किस तरह मानवीय क्रिया कलाप पृथ्वी ग्रह को हानि पहुंचा रहें हैं.
तपती धरती करे पुकार 
ओजोन की परत सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों को पृथ्वी के सतह तक पहुँचने से रोकते हैं इस कारण मनुष्य और वानी सभी इस पृथ्वी पर जी रहे हैं पृथ्वी पर जीवन उत्पन्न होने का एक महत्वपूर्ण कारण ओजोन की परत भी है. इस नाटक मे कपिल राणा,विशु,निशा,सोनम,मानक,ज्योति,किरण,सोनिया,आकाश,भारत,कोमल आदि ने भाग लिया.
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)             

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान खुले मे शौच बीमारियों को न्योता TOTAL SANITATION CAMPAIGN

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान खुले मे शौच बीमारियों को न्योता
रा.व.मा.वि.अलाहर मे  सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान सप्ताह मनाया गया इस के अंतर्गत जागरूकता,स्वच्छता सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियां की गयी.
समापन के अवसर पर आज के मुख्य मुद्दे खुले मे शौच बीमारियों को न्योता विषय  पर चर्चा की गयी इस विषय पर बोलते हुए विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि शौचालय सभ्यता के विकास का हिस्सा रहे हैं। 
यह विकास की न्यूनतम शर्त भी मानी जा सकती है विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) तथा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि हिंदुस्तान ऐसे देशों का सरगना है जहां खुले में लोग शौच जाते हैं क्योंकि उन्हें शौचालय की सामान्य सुविधाएं हासिल नहीं हैं। दुनिया में जितने लोग खुले में शौच जाते हैं उनमें से ५८ प्रतिशत भारतीय हैं। गांवों में तो यह प्रतिशत बढ़कर ६१ तक हो जाता है।  आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में आज भी एक अरब दस करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ४४ प्रतिशत दक्षिण एशियाई देशों में हैं।
 भारत में ये ६४ करोड़ हैं। दुनिया के कुल ११ देशों में ८१ प्रतिशत आबादी शौच की उचित सुविधा से वंचित है जिनमें भारत और उसके चार पड़ोसी देश चीन, पाकिस्तान, नेपाल तथा बांग्लादेश भी शामिल हैं। वैसे भारत के बाद इस मामले में इंडोनेशिया तथा चीन का नंबर आता है लेकिन इन दोनों देशों में ऐसे लोगों की संख्या भारत की तुलना में बहुत कम है। इंडोनेशिया में ५.८ करोड़ हैं तथा चीन में पांच करोड़। जाहिर है कि खुले में शौच जाने की अपनी स्वास्थ्यगत गंभीर समस्याएं हैं जिनमें दस्त लगना (डायरिया होना) तथा अंतड़ी संबंधी रोग होना शामिल है। खासतौर पर हमारे जैसे देश में स्त्रियों के लिए यह समस्या अधिक विकट है जो खुले में हर समय शौच नहीं जा सकतीं।
 उन्हें जबर्दस्ती अपने शरीर पर अत्याचार करना पड़ता है जिससे औरतें कई गंभीर बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। हमारे शहरों की हालत गांवों से वैसे काफी ठीक है मगर शहरी आबादी का वह हिस्सा- जो झुग्गी झोपड़ियों में रहता है- इस सामान्य, मानवीय सुविधा से वंचित है। अनुमान है कि शहरों के १८ प्रतिशत लोग इन वंचितों में शामिल हैं। फिर हमारे ज्यादातर शहरों-कस्बों में सार्वजनिक शौचालयों की देखभाल इतनी खराब है कि चाहकर भी उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अनेक सार्वजनिक स्थलों पर तो स्त्रियों के लिए ऐसी नाममात्र की सुविधा तक नहीं है। हम वैश्वीकरण पर, नई अर्थव्यवस्था पर, आर्थिक प्रगति की दर पर गौरव करते हैं मगर हमारे यहां साफ-सुथरे शौचालयों का घरों तथा सार्वजनिक स्थलों में भयानक अभाव है।
बच्चों को इस अवसर पर श्री संजय शर्मा ,मुकेश रोहिल,सुभाष चंद,संदीप कुमार,रविन्द्र कुमार,मनोहर लाल आदि अध्यापको ने भी सम्बोधित किया। 
  
      
प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)


मंगलवार, 5 जुलाई 2011

मलेरिया जागरूकता पर गोष्टी mosquito attack


मलेरिया जागरूकता पर गोष्टी का आयोजन किया गया.
आज राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय अलाहर मे मलेरिया रोग से बचाव के बारे मे बताते हुए प्रधानाचार्य श्री साहिब सिंह ने घोषणा की कि जुलाई का पूरा महीना मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूकता संचार के रूप मे मनाया जाएगा जिस मे छात्रों को मलेरिया,डेंगू,चिकन गुनिया आदि मच्छर जनित रोगों के बारे मे जागरूक किया जाएगा। विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने कहा कि मच्छरदानी सब से उत्तम और सरल उपाय है परन्तु अब मच्छरदानी प्रचलन से बाहर हो गयी है परन्तु व्यापक प्रचार के कारण लोग समझ  चुके हैं कि टिकिया,रिपेलेंट,स्प्रे आदि सब हानिकारक भी हैं इसलिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिये.मोटे तौर पर देखा जाए तो रोगों का वाहक मच्छर गंदगी में पनपता है। देश में आज भी बड़े भाग में शौचालय की सुविधाएं विशेषकर उसके निकास के तरीके उचित नहीं हैं जो गंदगी फैलाते हैं। वहीं दूसरी ओर खुले गटर, गड्ढे पानी भरी होदियां, नालियां सब कुछ खुला है और गंद लाता है। उस पर शहरों में कूलर, पानी की खुली टंकियां, टायर जैसा अन्य कबाड़ मच्छरों के इस परिवार को बढ़ाता है। मादा मच्छर क्योंकि दिन में ही काटता है, इसलिए दोपहर में मच्छरों से बचाव पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए।
 दर्शन लाल ने बच्चो को मच्छर और मलेरिया व अन्य रोगों के बारे मे भी विस्तार से  बताया मानसून के दिनों में जो बीमारी आमतौर पर देखने को मिलती है, उनमें मलेरिया का नाम प्रमुख है। मलेरिया का प्रमुख कारण प्लाज्मोडियम परजीवी है। वैज्ञानिक रॉनल्ड रॉस ने जब पहली बार यह बात उजागर की कि मलेरिया फैलाने के पीछे केवल मादा मच्छर का डंक है तो लोगों को हैरानी हुई थी। तब और शोध सामने आए पता चला कि मच्छर तो निमित्त मात्र है, वह केवल वाहक है। मलेरिया का दोषी तो कोई और ही है जो उसको और मनुष्य को अपना ठिकाना बनाए हुए है। मच्छर ने जब स्वस्थ मनुष्य को काटा तो यह आराम से उसके खून में उतर गया और अपना कहर दिखा गया। इसके बाद जब किसी रोगी को मच्छर ने काटा तो फिर परजीवी मच्छर के अंदर जा पहुंचा। इस तरह से मच्छर और मनुष्य के बीच दूषित रक्त का आदान-प्रदान होता रहा और आराम से रोग बढ़ता-फैलता रहा। इस परजीवी की चार प्रजातियां हैं, प्लाज्मो-डिपम वाईवेक्स, प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम, प्लाज्मोडियम मलेरियाई और प्लाज्मोडियम ओवेल।
संक्रमित मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से प्लाज्मोडियम मरीज की लाल रक्त कणिकाओं को तेजी से प्रभावित करता है,वाईवेक्स आम है जबकि फाल्सीपेरम सबसे ज्यादा खतरनाक है जो सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। मच्छर की ही देन डेंगू बुखार भी है। मादा एडीस मच्छर के काटने का असर डेंगू बुखार के रूप में सामने आता है। 
यह जागरूकता कार्यक्रम पूरे माह तक चलेगा और इस कार्यक्रम मे  दर्शन लाल, संजय शर्मा, मुकेश रोहिल, सुभाष काम्बोज,मनोहरलाल, नित्यानंद,  रविंदर कुमार, सुनील कुमार आदि अध्यापको ने भी विशेष सहयोग दिया।  
अमर उजाला ६-७-२०११ 



प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)


सोमवार, 3 जनवरी 2011

प्रदूषण मुक्त दीपावली Pollution Free Diwali

                             प्रदूषण मुक्त दीपावली
                             Pollution Free Diwali
                                                 (30-10-2010)
आज  इको क्लब के सदस्यों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाये जाने बारे एक मुहीम चलाते हुए विद्यालय के सभी बच्चों को पटाके ना चलाने बारे प्रेरित किया |
इस  अवसर पर एक नारा लेखन प्रतियोगीता का भी आयोजन किया गया जिस में दो नारे सर्वश्रेष्ट चुने गए 
1. फल मिठाईयां खाएंगे -पटाखे नहीं चलाएंगे 
2. पटाखों की चिंगारी -जीवन की दुश्वारी
क्लब सदस्यों की टीम जिन्होंने अन्य को प्रेरित करने का बीड़ा उठाया और आपना काम बखूबी किया 
इनकी मेहनत के परिणाम सुखद मिलेंगे |

 इस अवसर पर बच्चों को यह भी बताया गया,
क्या आप मजे के लिए अपने बच्चे को सिगरट/बीडी पीने देते हैं? अगर नहीं तो फिर उस से हज़ारो गुना ज्यादा नुक्सान दायक पटाखे क्यूँ ?
क्या आप जानते हैं दिवाली के बाद लगभग एक महीने तक हम लोग दूषित हवा में सांस लेते हैं | पटाखों से निकले जहरीले बारूद एवं मिटटी के कण कई दिनों तक सांस के साथ जाकर हमारे फेफड़ो में जम जाते हैं और जहरीला धुंआ महीनो तक आपको अनदेखा नुक्सान करता है | आइये अपने त्योहारों को फिर से पर्यावरण के लिए अनुकूल बनाये |
दिवाली की खुशियाँ मनाने के लिए पटाखे चलाना जरुरी है?पटाखों से बहुत सारे समस्या पैदा होती है जैसे की वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और पटाखों से जलने की दुर्घटना. इतनी सारी समस्याएँ हैं फिर भी क्यूँ चलते हैं हम ये पटाखे. दिवाली के दिन सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलता है. दिवाली दीयों का त्यौहार हैं तो हम सिर्फ दीयों से भी मना सकते हैं ये पर्व. आओ हम इस दिवाली पटाखे न चलाने का संकल्प लें. और साफसुथरी दिवाली में भागीदारी बनायें. अपने बच्चो को समझाए "दिवाली रौशनी का त्यौहार है ना कि धुंए और बम धमाको का"
बुजुर्ग दीपावली की रात आराम से सो नहीं पाते। दमे के मरीजों के लिए तो यह रात कहर की रात की तरह होती है क्योंकि पटाखों से वातावरण में प्रदूषण की मात्रा सामान्य से दस गुणा तक बढ़ जाती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों से वातावरण में शीशा और सल्फर की मात्रा बढ़ जाती है। इसी तरह से आवाज का प्रतिशत भी तेजी से बढ़ जाता है। सबसे अधिक दिक्कत तो तेज आवाज वाले पटाखे से होती है क्योंकि आवाज पैदा करने के लिए पटाखों में खतरनाक रसायन के साथ ही सल्फर और पोटाश भर दिया जाता है जिसके कण आवाज के साथ वायुमंडल में फैल जाते हैं। बुजुर्ग व बच्चे इसे सहन नहीं कर पाते। सांस के रोगियों के लिए भी यह स्थिति काफी कष्टकारी होती है।
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम १९८६ के अनुसार एक लाख रुपए तक जुर्माना व पांच साल की कैद दोनों हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पटाखे का प्रयोग शाम छह से रात दस बजे तक ही किया जाना चाहिए। अस्पताल व शिक्षण संस्थान न्यायालय धार्मिक स्थल के चारों ओर कम से कम सौ मीटर की दूरी तक पटाखे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
पङ्क्षरदों के लिए भी नुकसानदायक : बम व पटाखे का सबसे अधिक नुकसान परिंदों पर होता है क्योंकि इससे वे रात भर सो नहीं पाते। तेज आवाज की उन्हें आदत नहीं होती। पटाखा फूटते ही वे जान बचाने के लिए उडऩा शुरू कर देते हैं। इस कोशिश में परिंदे तार या झाडिय़ों से टकरा कर मर जाते हैं। हमें दीपावली की रात कम से कम पटाखे चलाने चाहिएं। इसके बिना भी दीपावली का त्योहार मनाया जा सकता है।
प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)

रविवार, 2 जनवरी 2011

विश्व धरा दिवस World Earth Day

                     World Earth Day Celebration
                      विश्व  धरा दिवस मनाया गया
                               (22 APRIL 2010)
ईमली ईको क्लब के सदस्यों ने आज विश्व  धरा दिवस मनाया इस् अवसर पर रैली का आयोजन किया गया | इस् अवसर पर एक गोष्टी का भी आयोजन किया गया जिस में श्री सुनील व रविंदर जी ने सम्बोधित किया
                                                                        गोष्टी का आयोजन
                                                                     रैली का आयोजन 
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा. वि. अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा                                     द्वारा--दर्शन बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 

विश्व जल दिवस World Water Day

               विश्व जल दिवस
               World Water Day
                     Lecture on world water day
                        DATED:-22-03-2010
                            
            LECTURE DELIVERED BY Mr.Darshan Lal Science Master
    What is the importance of water in every day life ?
         इंसानी जीवन की बुनियादी जरूरतों में पानी
इंसानी जीवन की बुनियादी जरूरतों में पानी को शुमार करना गलत नहीं होगा। लोगों को अगर भोजन नहीं मिले तो वे कुछ दिन तक जिंदा रह सकते हैं लेकिन पानी के बगैर कुछ घंटे काटना भी बेहद मुश्किल होता है। भारत में आजादी के बाद से कई क्षेत्रों में जल संकट गहराता जा रहा है। देश के एक बड़े तबके को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, कई क्षेत्र वैसे भी हैं, जहां पीने के पानी की कोई दिक्कत नहीं है। इसके बावजूद बड़े-बड़े महानगरों से लेकर छोटे-छोटे कस्बों तक में पीने के पानी का संकट गहराता ही जा रहा है।
इस बात में तो किसी को कोई संदेह नहीं है कि जल प्रदूषण काफी तेजी से फैल रहा है। सरकारी आंकड़े भी बताते हैं कि शहरी घरों से जितना कचरा निकल रहा है उसके 80 फीसद से ज्यादा की निस्तारण की क्षमता भारत के पास नहीं है। इसके अतिरिक्त औद्योगिक कचरे और भी चिंता बढ़ा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर कचरा किसी न किसी तरह से पानी में ही मिल रहा है और जल प्रदूषण काफी तेजी से फैल रहा है। कचरे का निस्तारण नहीं होने की वजह से जमीन के अंदर का पानी भी दूषित हो रहा है।
 आज विश्व जल दिवस है। जो संकट आने वाला है क्या वह थम जाएगा? यह सोचने का विषय है। सिर्फ सरकार ही नहीं आम आदमी को भी जागना होगा। सरकार की कोई भी योजना और नीति तब तक सफल नहीं हो सकती जब तक कि आम आदमी उसमें शामिल न हो। ऐसी ही योजना कुछ पानी को लेकर भी बनानी होगी। अन्यथा पहले की तरह नीतियां तो बनेंगी लेकिन सिर्फ कागजी। अब जरूरत है नीयत बनाने की। क्योंकि जब नियत बनेगी तभी नीतियां कारगर होंगी और इसके लिए आज जल दिवस से बढिय़ा अवसर नहीं होगा। सो चलिए नीयत बनाएं, जल बचाएं, कल बचाएं।
जल के संरक्षण हेतु कुछ नियमः
(1) बाग़ीचों की सींचाई सुबह अथवा संध्या में पतले पाईप से की जाए तो बहुत हद तक पानी की बचत की जा सकती है।
(2) गाड़ियों को पाईप से धोने की बजाए बाल्टी अथवा डोल से धोया जाए।
(3) ब्रष करते समय, चेहरा बनाते समय, बर्तन धुलते समय नल को खुला रखने से बचें। उसी प्रकार काम होने के बाद नल को अच्छी तरह बंद कर दें। यदि प्रयोग किए गए जल को किसी अन्य काम में लाना सम्भव हो तो ला लें।
(4) गिरने वाले थोड़े बुंद से जल का अधिक मात्रा नष्ट हो जाता है। यदि पूरे दिन पानी के बूंद गिरते रहें तो एक दिन में अनुमानतः 27 लीटर पानी नष्ट होता है।
                           प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा            
                           द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)