National Science Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
National Science Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 मार्च 2016

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस National Science Day

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस National Science Day
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ख़ास : दर्शन लाल बवेजा
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
प्रगतिशील किसान धर्मवीर सिंह ने बच्चों को नवाचारी देशज विज्ञान एवं विज्ञान में नवीन आविष्कारों के बारे संबोधित किया।
धरमबीर सिंह जी के साथ 
अलाहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होमी भाभा विज्ञान क्लब ने  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र ढींगरा ने किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा की विज्ञान प्राचीन काल से ही खोजपूर्ण, ज्ञानवर्धक, निर्णायक और भविष्य निर्माणक के रूप में मानव सभ्यता के साथ खड़ा है। विज्ञान सदा से निर्माता है विज्ञान संहारक कदापि नही हो सकता बशर्ते निति नियामको और इसके प्रयोक्ताओं की नीयत साफ़ हो।
विज्ञान पुस्तक प्रदर्शनी 
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने अपने संबोधन में कहा की इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के लिए चर्चा हेतु विषय ‘देश के विकास में वैज्ञानिक मुद्दों को सार्वजनिक प्रोत्साहन देना हो उद्देश्य’ रखा गया है। इस थीम के अंतर्गत बताया कि अब यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक हो जाता है कि विज्ञान का उपयोग मानव जाति के हित में हो। इसके लिए सभी वैज्ञानिक मुद्दों को समाज में प्रोत्साहित करके विश्वस्तरीय वैज्ञानिक समाज बनाने का दृढ़ संकल्प लेना होगा।
विज्ञान पुस्तक प्रदर्शनी 
इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित दामला के निवासी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता व प्रगतिशील किसान धर्मवीर सिंह ने विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों के माडलों को देखा व उनको कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी प्रेरणा से बच्चों ने कागज पर बहुत से इनोवेटिव आइडिया बना कर दिखाए। उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाए गए बहुत से नवाचारी विज्ञान माडलों को देखा और सराहा। किसान धर्मवीर सिंह ने बच्चों के साथ इनोवेशन, डिजायनिंग, फंडिंग व पेटेंट आदि बिन्दुओं पर चर्चा कि व सुझाव दिए। 
धरमबीर सिंह जी 
उन्होंने अपनी सफलता की कहानी खुद की ही  ज़ुबानी सुना कर प्रेरित किया और कहा कि आविष्कार कभी भी उच्च शिक्षा का मोहताज नहीं रहा है तुम बस सोचो और काम पर लग जाओ सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी।

इस अवसर पर एक विज्ञान पुस्तक व पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गयी। इस मौके पर दर्शन लाल बवेजा, रविंदर कुमार सैनी, लवलीन कौर, संजीव कुमार, प्रदीप धीमान, संदीप कुमार, जसविन्द्र कौर, मीना काम्बोज, सुनीता काम्बोज, भगवती शर्मा, पवन कुमार, मुनीश शर्मा, रीना रानी उपस्थित रहे।
In News




Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
09416377166
Web Links 

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया National Science Day


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया National Science Day 

अलाहर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया 
 स्पेक्ट्रोस्कोपी से ‘रमन प्रभाव’ की खोज  
विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल २८ फरवरी को देश भर में  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है इसलिए आज  २८ फरवरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय अलाहर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया, इस  अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और एक विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी लगाई गयी।
छात्रों ने इस बार की राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की मुख्य थीम ‘स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प और परमाणु सुरक्षा’ पर केंद्रित परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न विज्ञान विषयों पर अपनी अपनी परियोजना प्रदर्शनी भी लगाई ।
छात्रों ने ऊर्जा के परम्परागत और गैरपरम्परागत साधनों पर चर्चा की और सोलर उर्जा, पवन उर्जा, ज्वारीय उर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों पर विचार प्रस्तुत किये। 
विज्ञान अध्यापक श्री दर्शन लाल ने बताया कि हर साल भारत में २८ फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है इस दिन प्रख्यात भौतिकिशाष्त्री सर सी.वी.रमन ने १९२८ में स्पेक्ट्रोस्कोपी से ‘रमन प्रभाव’ की खोज की। 
मशहूर भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की मदद से कणों की आणविक और परमाणविक संरचना का पता लगाया जा सकता है और इसीलिए भौतिक और रासायनिक दोनों ही क्षेत्रों में यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दररअसल रमन प्रभाव की खोज ने आइन्सटाइन के उस सिद्धांत को भी प्रमाणित कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रकाश में तरंग के साथ ही अणुओं के गुण भी कुछ हद तक पाए जाते  है। 
इससे पहले न्यूटन ने बताया था कि प्रकाश सिर्फ एक तरंग है और उसमें अणुओं के गुण नहीं पाए जाते. आइन्सटाइन ने इससे विपरीत सिद्धांत दिया और रमन प्रभाव से वह साबित हुआ ।  

 परियोजना रिपोर्ट करती छात्राएं 
इस खोज के दो साल के बाद सर सी.वी रमन को १९३० में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
इसलिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, भारतीय विज्ञान और वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक महान दिन है।
विज्ञान दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चो को विभिन्न विज्ञान प्रयोग करके दिखाए और बच्चो ने भी अपने द्वारा तैयार ‘बेस्ट आउट आफ वेस्ट’ प्रयोग दिखा कर विज्ञान दिवस मनाने में अपना योगदान दिया।    
श्री संजय शर्मा प्रवक्ता ने नाभकीय सयंत्रों की सुरक्षा और उनसे सुरक्षित उर्जा प्राप्ती पर अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर दिव्या,सोनम,शिल्पा,प्रियंका,मोहित,अजय,जोनी,रजत,नेहा,दीक्षा ने भी विज्ञान के विभिन्न उपविषयों पर अपने परियोजना पेपर पढ़े ।
मुकेश रोहिल,मनोहरलाल,दर्शन लाल, राम नाथ बंसल,संदीप अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा ।

प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 

सोमवार, 14 मार्च 2011

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया National Science Day 28 Feb

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया  National Science Day 28 Feb 
     आज 28 फरवरी को रा.व.मा.विद्यालय अलाहर,खंड रादौर जिला यमुना नगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  मनाया गया | जिला शिक्षा अधिकारी,हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक,हरियाणा स्टेट कौंसिल फार साईंस एंड टैक्नोलोजी चंडीगढ़ के दिशा निर्देशों के अंतर्गत इस  अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और एक विज्ञानं पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गयी | विद्यालय के विभिन्न छात्र/छात्राओं को जिन्होंने विभिन्न राज्य , राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लिया उन को सम्मानित किया गया | 
इस अवसर पर बोलते हुए विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि विज्ञान से होने वाले लाभो के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 28 फरवरी सन् 1928 को सर सी वी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।
रमण प्रभाव के बारे में बोलते हुवे प्रधानाचार्य साहिब सिंह ने बताया कि “जब अणु प्रकाश को बिखरते हैं तो उस समय मूल प्रकाश में परिवर्तन हो जाता है नवीन किरणों की उपस्तिथि से हम यह परिवर्तन देख सकते है इस परिक्षिप्त प्रकाश में जो किरणे दिखाई पड़ी वही किरणे ‘रमण किरणे’ कहलाई” मात्र २०० रुपयों के उपकरणों पर की गयी महान खोज 28 फरवरी 1928 को देश के लिए यादगार दिन बन गया |
आज इस अवसर पर विज्ञान की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों शिल्पा,दिव्या,सोनम,रवि,नेहा,दिलबाग,रुबिता,शिवकुमार,मंजुल,मोहित,अंजलीदत्त,सोनिया,शुभम 
को प्रधानाचार्य साहिब सिंह जी ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया  |
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापको/प्राध्यापकों सुनील कम्बोज,मुकेश रोहिल,संजय शर्मा,सुभाष काम्बोज,रविन्द्र सैनी,मनोहर लाल,संदीप जी का योगदान सराहनीय रहा |
प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)

शनिवार, 1 जनवरी 2011

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मनाया जाना National Science Day -2010

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मनाया जाना National Science Day  -2010
                                     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
                             National Science Day  -2010
                   Date 28-02-2010 
National Science Day is celebrated in School on 28 February 2010
HISTORY : In 1986, NTSC took initiative to get the Government of India to designate February 28 as the National Science Day (NSD) which is now celebrated all over the country in schools, colleges, universities and other academic, scientific, technical, medical and research institutions.
 On the occasion of the first NSD (28 February 1987) NCSTC announced institution of the National Science Popularization awards for recognizing outstanding efforts in the area of science communication and popularization, which have been given annually since 1988.
Events: Several programs like poster exhibition, speech,Prize distribution, Lectures & Quiz are organized NSD.
28 फरवरी को क्लब सदस्यों के सहयोग से विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  मनाया गया इस  अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और एक विज्ञानं पोस्टर प्रदर्शनी लगाई
गयी| विद्यालय के विभिन्न छात्र /छात्राओं को जिन्होंने विभिन्न राज्य , राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लिया उन को सम्मानित किया गया | 


List of the Members who are Awarded by School for their
Outstanding performance in Science And Eco Club Activities during the Year.
RAVI KUMAR
MANJUL SAINI
KAJAL
SONIA
LOVEKESH
MONU RANA
DINESH
SHILPA
SONAM
RAJAT
DIVYA
DIVYA(VIII B)
SHIVANI
RUBITA
SHIV KUMAR
MANOJ
ANJALI
PUSHPA
YOGESH
MADHU
PRIYANKA
CHINU
DIMPAL
KIRAN
                  प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
                  द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)