बुधवार, 7 मार्च 2012

इमली इको क्लब के सदस्यों ने खेली इको-होली Eco-Holi

इमली इको क्लब के सदस्यों ने खेली इको-होली Eco-Holi 
हमारा हरियाणा हमारी होली........
प्राकृतिक रंग तैयार किये
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर के इमली इको क्लब के सदस्य इस बार होली प्राकृतिक रंगों से इको-होली खेली इसके लिए उन्होंने आज प्राकृतिक पदार्थो से रंग तैयार किये।
अपने बनाए रंगों के साथ बच्चे व अध्यापक 
क्लब इंचार्ज विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल के मार्गदर्शन में टेसू के फूल, हल्दी, मेहंदी, गेरू, नील, गुड़हल के फूल, मैदा, चुकंदर, रक्त चन्दन आदि पदार्थो का प्रयोग करके सात अलग अलग प्राकृतिक रंग तैयार किये।
टेसू या पलाश के फूल 
रासायनिक लवणों वाले सिंथेटिक रंग  
रंग बनाने से पहले क्लब सदस्यों को होली खेलने के महत्व बारे बताया गया प्रेम और सौहार्द के रंग जीवन में भरने के लिए रंगों से होली खेली जाती है परन्तु आजकल होली के रंगों में भी बदलाव आ गया है और होली के इन  रंगों में अब रसायनिक पदार्थ भी होते हैं कुछ रंग तो तेज़ रासायनिक लवणों से तैयार किए जाते हैं। ये रासायनिक रंग हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं, विशेषतौर पर आँखों और त्वचा के लिए। 
जम कर खेली इको-होली 
संजय शर्मा ने बच्चों को बताया कि जब सिंथेटिक रंग से आपकी त्वचा या शरीर को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो होली की मौज-मस्ती का सारा रंग फीका पड़ जाता है इन्हीं सब समस्याओं ने फिर से हमें प्राकृतिक रंगों की ओर रुख करने को मजबूर कर दिया है।
क्लब सदस्यों ने खुद खूबसूरत लाल-हरा, नीला-पीला, केसरिया-गुलाबी रंग तैयार किया अब वो  इन रंगों से इको-होली खेल कर और बधाइयां दे कर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय देंगे।
हल्दी चूने से रक्त लाल रंग 
हल्दी को पानी में घोल कर उस में दो तीन चुटकी चुना डाल कर रक्त जैसा रंग,टेसू के फूल पानी में भिगो कर केसरिया रंग बनाया , मेहंदी से मेहंदी पेस्ट, गेरू से लाल, इंडिगो यानी नील से नीला रंग, चुकन्दर को उबाल कर चटक लाल गुलाबी,  मैदा में हल्दी व मेहंदी डाल कर गुलाल,रक्त चंदन चूर्ण से खुशबूदार गुलाल, गुड़हल के फूल पीस कर रंगीन पेस्ट बनाई।
बच्चों के साथ अध्यापकों ने भी खेली इको-होली 
इन रंगों से आज मोहितरजतराजेशजोनीशनिअजयरविऋषिराहुलकपिलअरुणविशुहिमांशु,  लवलीशिवम और अध्यापक मुकेश रोहिलसंजय शर्मासंदीप,राम नाथ बंसलदर्शन लालसुनीलमनोहर लाल, नित्यानंद, सुभाष चन्द्र,  ने इको-होली खेली। 

उत्साही पर्यावरण प्रेमी क्लब सदस्य 

                        अमर उजाला अखबार में प्रकाशित इको-होली की खबर 
अमर उजाला चंडीगढ़ अम्बाला माई सिटी पेज-4 यमुनानगर  
प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया National Science Day


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया National Science Day 

अलाहर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया 
 स्पेक्ट्रोस्कोपी से ‘रमन प्रभाव’ की खोज  
विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल २८ फरवरी को देश भर में  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है इसलिए आज  २८ फरवरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय अलाहर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया, इस  अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और एक विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी लगाई गयी।
छात्रों ने इस बार की राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की मुख्य थीम ‘स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प और परमाणु सुरक्षा’ पर केंद्रित परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न विज्ञान विषयों पर अपनी अपनी परियोजना प्रदर्शनी भी लगाई ।
छात्रों ने ऊर्जा के परम्परागत और गैरपरम्परागत साधनों पर चर्चा की और सोलर उर्जा, पवन उर्जा, ज्वारीय उर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों पर विचार प्रस्तुत किये। 
विज्ञान अध्यापक श्री दर्शन लाल ने बताया कि हर साल भारत में २८ फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है इस दिन प्रख्यात भौतिकिशाष्त्री सर सी.वी.रमन ने १९२८ में स्पेक्ट्रोस्कोपी से ‘रमन प्रभाव’ की खोज की। 
मशहूर भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की मदद से कणों की आणविक और परमाणविक संरचना का पता लगाया जा सकता है और इसीलिए भौतिक और रासायनिक दोनों ही क्षेत्रों में यह अत्यंत महत्वपूर्ण है
दररअसल रमन प्रभाव की खोज ने आइन्सटाइन के उस सिद्धांत को भी प्रमाणित कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रकाश में तरंग के साथ ही अणुओं के गुण भी कुछ हद तक पाए जाते  है। 
इससे पहले न्यूटन ने बताया था कि प्रकाश सिर्फ एक तरंग है और उसमें अणुओं के गुण नहीं पाए जाते. आइन्सटाइन ने इससे विपरीत सिद्धांत दिया और रमन प्रभाव से वह साबित हुआ ।  

 परियोजना रिपोर्ट करती छात्राएं 
इस खोज के दो साल के बाद सर सी.वी रमन को १९३० में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
इसलिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, भारतीय विज्ञान और वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक महान दिन है।
विज्ञान दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चो को विभिन्न विज्ञान प्रयोग करके दिखाए और बच्चो ने भी अपने द्वारा तैयार ‘बेस्ट आउट आफ वेस्ट’ प्रयोग दिखा कर विज्ञान दिवस मनाने में अपना योगदान दिया।    
श्री संजय शर्मा प्रवक्ता ने नाभकीय सयंत्रों की सुरक्षा और उनसे सुरक्षित उर्जा प्राप्ती पर अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर दिव्या,सोनम,शिल्पा,प्रियंका,मोहित,अजय,जोनी,रजत,नेहा,दीक्षा ने भी विज्ञान के विभिन्न उपविषयों पर अपने परियोजना पेपर पढ़े ।
मुकेश रोहिल,मनोहरलाल,दर्शन लाल, राम नाथ बंसल,संदीप अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा ।

प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 

सोमवार, 6 फ़रवरी 2012

विश्व नमभूमि दिवस पर नमभूमि का भ्रमण World Wetland Day

विश्व नमभूमि दिवस पर नमभूमि का भ्रमण 
World Wetland Day
 02 फरवरी 2012
 नमभूमि के शैक्षणिक भ्रमण की टीम के क्लब सदस्य  
आज विश्व नमभूमि दिवस पर क्लब सदस्यों ने नजदीकी  नमभूमि  का भ्रमण करके नम भूमि के बारे में जाना और नम भूमि की वनस्पति और  नमभूमि-जीवन के बारे में भी जाना । 
क्लब सदस्य नजदीक के क्षेत्र मे गए जहां नमभूमि थी वहाँ पर सदस्यों ने नमभूमि सम्बन्धित बहुत सी गतिविधियां की । 
नम भूमि के जीवन का अध्ययन
समूहों मे बंट कर सदस्यों ने सबसे पहले नम भूमि के जल की पी.एच.ज्ञात की फिर सदस्यों ने सब ने नम भूमि की और आसपास की वनस्पति का अध्ययन किया ।  
नम भूमि के जीवन का अध्ययन किया और पाया कि यह कम गहरे पानी वाला स्थान बहुत से जीवों का आश्रय होता है छोटे छोटे जलस्थल चर जीव जलीय वनस्पति और अपना जीवन यापन करते है । 
सदस्यों ने नम भूमि की खाद्य श्रृंखला को भी जाना त्री स्तरीय और चार स्तरों वाली  खाद्य श्रृंखला को नोट किया । 
दुसरी गतिविधि मे सदस्यों ने नम भूमि के पक्षियों को देखा और उन की गतिविधियों को नोट किया और पाया कि ये पक्षी नम भूमि के कीटों को अपना भोजन बना रहे थे । 
ये पक्षी स्थानीय नहीं होते हैं इए सब प्रवासी पक्षी हैं जो मीलों उड़ कर अधिक सर्द स्थानों से यहाँ आते हैं और जीवन की आवश्यक क्रियाएँ सम्पन्न कर के मौसम बदलने पर वापस अपने मूल स्थान पर चले जाते है । 
मोर के पदचिन्ह 
तीसरी गतिविधि मे विभिन्न पक्षियों के पदचिन्ह खोजने की प्रतियोगिता की गयी क्यूंकि नम भूमि मे पदचिन्ह बड़ी ही स्पष्टता से छपते हैं सदस्यों ने समूह बना कर मोर,बगुला,जलमुर्गी,नीलगाय,कुत्ता और गीदड़ आदि जीवों के पदचिन्ह देखे और उनके रेखाचित्र बनाए ।  
क्लब सदस्यों ने एक पक्षी के पदचिन्हों का पीछा करते हुए यह जाना कि वह पक्षी इस नमभूमि के एक गड्डे मे एकत्र  पानी को पीने रात्री को आया था । 
अंतिम गतिविधि मे क्लब सदस्यों को नमभूमि के आसपास की वनस्पति और खेती और पौधों की किस्मों से अवगत करवाया गया ।  
सभी छात्रों का यह अनुभव बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा ।  
क्लब प्रभारी विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि उनके द्वारा क्लब सदस्यों को समय समय पर इस प्रकार के सूक्ष्म शैक्षणिक भ्रमण करवाए जाते हैं ताकि छात्रों की पर्यावरण संरक्षण मे रूचि उत्पन्न हो और वो पर्यावरण संरक्षण मे अपना योगदान दे सकें । 
इस नमभूमि भ्रमण मे कपिल,विशु,मोहित,जोनी,राजेश,अमन,सलमान,अरुण,शुभम,रजत,रोहित,शनि,लवली विशेष ग्रेड अर्जित किये   
संजय शर्मा,मुकेश रोहिल,दर्शन लाल,सुनील कुमार,संजीव कुमार,संदीप कुमार का भी सहयोग इस भ्रमण समूह  को सम्बोधित किया ।
अमर उजाला अखबार मे छपी खबर  

प्रस्तुति: ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)        

शनिवार, 31 दिसंबर 2011

पृथ्वी की परिधि के परिणाम आये Earth Experiment Results

पृथ्वी की परिधि के परिणाम  Earth Experiment Results 

सी.वी.रमन विज्ञानं क्लब एवं इमली इको क्लब के सहयोग से जिले के चार शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने गत २२ दिसम्बर को पृथ्वी की परिधि नापने के प्रयोग किये थे. 
इन प्रयोगों से प्राप्त आंकड़ों को फ्रांस की संस्था के पास भेजा गया था .
इस संस्था के पदाधिकारियों ने दुनिया भर के स्कूलों से प्राप्त आंकडो के दो दो के युग्म बना कर २२०० वर्ष पुरानी रोमन पद्धति से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की और मानकों से तुलनात्मक अध्ययन करके प्रत्येक युग्म स्कूल की आंकड़ों की प्रमाणिकता की जांच की.
यमुनानगर जिले के अलाहर गावं के सरकारी स्कूल के ग्रुप नम्बर एक का युग्म फ्रांस के लाफ्रंचैसे के कूलिज स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बनाया गया.
ग्रुप नम्बर एक के लीडर जोनी और मार्गदर्शक विज्ञानं अध्यापक  दर्शन लाल ने बताया कि उनका सूर्य उन्ताश कोण ५३.३ डिग्री और पेयर स्कूल का उन्ताश ६७.४ डिग्री आया .
दोंनो स्थानों की अक्षांशीय दूरी १५६७ किलोमीटर आंकी गयी. 
इन जानकारियों का प्रयोग सूत्रों में करके पृथ्वी की परिधि ४०००९ किलोमीटर आयी जबकि पृथ्वी की स्टैंडर्ड परिधि ४००७५ किलोमीटर है अर्थार्त कुल ६६ किलोमीटर का अंतर आया. 
इसका त्रुटि प्रतिशत ०.१६ % रहा जो कि इतनी बड़ी गणना के लिए लगभग नगण्य माना गया. 
इस शुद्ध गणना के लिए इस ग्रुप के सभी सदस्यों को ए प्लस प्रमाण पात्र दिया गया. 
बाकी सभी ग्रुप्स की गणना भी १% से कम त्रुटिपूर्ण रही उन को ए ग्रेड प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ.
इस प्रयोग के लिए किसी भी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला था क्लब और स्कूल के ससाधनो का प्रयोग करके यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रयोग करके ६० छात्र ८ अध्यापक ४ शिक्षण संस्थान लाभान्वित हुए. 

क्लब संयोजक दर्शन लाल ने बताया कि क्लब द्वारा इस प्रकार के कईं प्रयोग समय समय पर किये जाते है.
 जिस से विद्यार्थियों खास कर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने के भरपूर प्रयास किये जाते हैं.
 दर्शन लाल ने अपने प्रयासों से १८ वर्ष के सेवाकाल में ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से विद्यार्थियों को बेहतर करियर के लिए विज्ञान शिक्षा प्राप्त के लिए प्रेरित किया जिस कारण कितने ही उनके बहुत से विद्यार्थी आज बी.टेक.,बी.एस.सी.,एम.एस.सी.,एम.टेक.,कर के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवारत है और इन सभी ने कभी न कभी विज्ञान प्रतियोगिता में जरूर भाग लिया था.  
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा:-दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)  
अमर उजाला अखबार में आज 
   

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

2200 वर्ष पुरानी पद्धति से नापी पृथ्वी की परिधि Earth Experiment

 2200 वर्ष पुरानी पद्धति से नापी पृथ्वी की परिधि Earth Experiment 

कपिल की टीम 
इमली इको क्लब के सदस्यों ने  सीवी रमण क्लब के सदस्यों के साथ मिल कर वीरवार को शहर के चार शिक्षण संस्थानों में पृथ्वी की परिधि नापकर डाटा एकत्रित किया। इस डाटा को फ्रांस की संस्था को भेजा गया है, जहां पर सभी देशों के डाटा का मिलान किया जाएगा। क्लब के प्रभारी अलाहर स्कूल के विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि यह प्रयोग शहर के चार शिक्षण संस्थानों में किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर, चौधरी देवीलाल कालेज आफ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा और सेक्टर-18  के बच्चे शामिल हैं। इन स्थानों पर विद्यार्थियों ने 11 से 1 बजे तक प्रेक्षण लिए। इस प्रयोग में 10 ग्रुपों के 60 विद्यार्थियों ने डाटा एकत्रित किया।
अमित अरोड़ा की टीम 

Sr. no.
Group no.
Name of school /college
Gnomon
Shadow
Latitude
Longitude
No. of students/Group leader /Guide teacher
1
1
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=50cm
Shadow=67cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Jatin/Darshan Baweja

2
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=61cm
Shadow=85cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/jony/Sanjay Sharma

3
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=49cm
Shadow=68cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Kapil/Mukesh Rohil

4
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=50.5cm
Shadow=70cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Shivam/Manohar Lal

5
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=49cm
Shadow=67cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Vishu/R.N.Bansal
2
6
Choudhary Devi Lal College of Education Bhagwangarh(yamunanagar)
Gnomon=12.4cm
Shadow=17.6cm
Latitude = 30°09’ N
Longitude= 77°20’ E
6/Amit Arora/Dr.Dharamveer Singh
3
7
S.V.N.Public School Jagadhri
(yamunanagar)
Gnomon=100 cm
Shadow=142cm
Latitude = 30°08’ N
Longitude= 77°17’ E
6/
Shaswat Sharma/C.S.Sharma

8
S.V.N.Public School Jagadhri
(yamunanagar)
Gnomon=100cm
Shadow=140.5
Latitude = 30°08’ N
Longitude= 77°17’ E
6/
Manvendar Sharma/Jayotika Dang


मानविंदर और शाश्वत की टीम 
पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने की यह 2200 वर्ष पुरानी रोमन विधि है। इस प्रकार के प्रयोगों  को कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना होता है। शुक्रवार और शनिवार को सभी विद्यार्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आपसी संवाद स्थापित करेंगे और प्राप्त परिणामों पर चर्चा की जाएगी। इन प्रयोगों के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस पूरी टीम में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, दर्शन लाल, संजय शर्मा, मुकेश, मनोहर लाल प्रशिक्षक हैं और मानविंदर, कपिल, जोनी, मोहित, जतिन, अमित अरोड़ा, शास्वत, शिवम, पारस, विशु ग्रुप लीडर हैं।
नोट : परिणाम कुछ दिनों में आ जायेंगे पोस्ट में अधतन कर दिए जायेंगे  
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)   


बुधवार, 21 दिसंबर 2011

अर्थ एक्सपेरीमेंट: आओ पृथ्वी की परिधि नापें Earth Experiment


अर्थ एक्सपेरीमेंट: आओ पृथ्वी की परिधि नापें Earth Experiment
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सदस्य और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर के इमली इको क्लब के विद्यार्थी २१और२२ दिसम्बर को पृथ्वी की परिधि नापने का प्रयोग करेंगे  । 
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सहयोग से स्कूल के छात्रों ने सम्बन्धित उपकरण तैयार कर लिए हैं ।
इस प्रयोग को अर्थ एक्सपेरीमेंट के नाम से जाना जाता है ।
अर्थ एक्सपेरीमेंट
पृथ्वी की परिधि नापने का यह प्रयोग पूरे विश्व में साल में चार दिनों में ही किया जाता है क्यूंकि इस खास दिनों में ही सूर्य भूमध्य रेखा,मकर रेखा और कर्क रेखा पर रहता है ये दिन विषुव औरग्रीष्मकालीन अयनांत और शीत अयनांत कहलाते हैं।
२२ दिसम्बर को शीत अयनांत यानी विंटर साल्सिटस होता है इस दिन ११ बजे प्रातः से १ बजे अपराह्न तक अलाहर स्कूल के विद्यार्थी विश्व के कईं देशों के बच्चों के साथ मिल कर यह प्रयोग करेंगे जिसके परिणामों के तुलनात्मक अध्ययन से पृथ्वी की परिधि पता चलेगी ।
पहले भी यह प्रयोग किया जा चुका है देखें
बड़ी करके देखें 
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा करने के दौरान एक वर्ष में दो बार ऐसी स्तिथि आती है जब २१ जून सबसे लंबा दिन और २२ दिसम्बर को सबसे लंबी रात होती है इस खगोलीय घटना को ग्रीष्मकालीन अयनांत और शीत अयनांत कहते हैं।
शीत अयनांत (विंटर साल्सिटस) २२ दिसम्बर की रात को सबसे लंबा बना देगा साल्सिटस लैटिन भाषा का शब्द है जिसे दो भागो में बाँट कर  देखा जाए तो सोल जिस का अर्थ है सूर्य और और दुसरा भाग सिस्टटेरे जिस का अर्थ है जस का तस खड़ा होना शीत अयनांत वह दिन है जब पृथ्वी के  दक्षिणी गोलार्ध का उसकी धुरी की और झुकाव अधिकतम होता है जिसके परिणाम स्वरूप उत्तरी गोलार्ध में भयंकर सर्दी होती है और उस दिन की रात्री वर्ष की सब से लंबी रात होती है जो कि गुरूवार को १३ घंटे व २३ मिनट की रात रहेगी जबकि दिन १०  घंटे व ३७ मिनट का होगा।
२२ दिसम्बर को जब सूर्य दोपहर को मकर रेखा के उपर होगा तब यह दो घंटे की अवधि अर्थ एक्सपेरीमेंट करने की सबसे उत्तम अवधि होगी अलाहर स्कूल के व सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सदस्य ६० विद्यार्थी १० समूहों में इस प्रयोग को करेंगे प्रत्येक ४ मिनट के अंतराल पर अपने उपकरण के दंड की परछाई नाप कर नोट करेंगे और फिर इन गणनाओं को अन्य देशों फ्रांसब्रिटेनयु.एस.ए.मलेशियाथाईलैंडमिस्रकनाडाजर्मनी के बच्चों की गणनाओं के साथ मिला कर प्राचीन रोमन विधि से गणितीय सूत्रों की सहयता से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की जायेगी और प्राप्त परिणामों को पृथ्वी की स्टैंडर्ड परिधि ४००७५ किलोमीटर से तुलना करके प्रयोग की प्रमाणिक जांच की जायेगी।
 कार्यशाला का आयोजन
इस प्रयोग के पहले चरण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस प्रयोग के दूसरे चरण में उपकरणों का निर्माण किया गया।

पूर्वाभ्यास 
इस प्रयोग के तीसरे चरण में पृथ्वी प्रयोग किया जाएगा।
अंतिम चरण में सभी देशों के बच्चे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आपसी संवाद स्थापित करेंगे।
कार्यशाला में दर्शन लाल, संजय शर्मामुकेश रोहिल व निशा काम्बोज मुख्य प्रशिक्षक थे।
छाञ जोनी,कपिल,शिवम,मोहित,रजत,मानविंदर,पारस,नमन,जतिन और सक्षम ग्रुप लीडर हैं। 
अमर उजाला में खबर 
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)   

मंगलवार, 6 दिसंबर 2011

'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' के लिए चयन Goa Event participation

'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' के लिए चयन Goa Event participation
दो साल पहले शुरू की गयी मेहनत का फल आखिर मिल ही गया इमली इको क्लब के दो सदस्यों को 'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है.
दो वर्ष पहले लगभग जिले के इको क्लब के मास्टर ट्रेनर के आदेशों के अनुसार क्लब गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट CEE सेंटर आफ एनवायरमेंट एजुकेशन अहमदाबाद को भजने बारे कहा गया था और फिर CEE के आगामी निर्देशानुसार क्लब की विभिन्न गतिविधियों की मासिक रिपोर्ट मेल के माध्यम से अनवरत भेजी जाती रही.
क्लब की चार अतिमहत्वपूर्ण गतिविधि को 'पर्यावरण मित्र' की राष्ट्रीय वेबसाईट पर स्थान मिला और क्लब  गतिविधि के एक फोटो को भी 'पर्यावरण मित्र' की राष्ट्रीय वेबसाईट पर स्थान मिला.



How to Clean up Ganga Sagar Talav? गंगा सागर को कैसे फिर से स्वच्छ बनाया जाए. इस रिपोर्ट को GREEN TEACHER ग्रीन टीचर के वेबपोर्टल पर एक माह तक सुर्ख़ियों की खबर में रखा गया और यह विस्तृत रिपोर्ट आज भी ग्रीन टीचर के वेबपोर्टल के संग्रह में रखा गया है.
गत वर्ष क्लब सदस्यों ने विद्यालय में वेस्ट वाटर के फैलाव की समस्या देखी और फैसला लिया कि जल पीने के स्थान पर एक सोख्ता गड्ढा बनाया जाए और बनाया भी. इस की भी विस्तृत रिपोर्ट चित्र सहित प्रकाशित हुई.
इन गतिविधियों की रिपोर्ट्स के आधार पर क्लब का चयन 'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' में भाग लेने के लिए हुआ है. जिसमे  इमली इको क्लब के दो सदस्यों को देश के अन्य 69 स्कूलों के क्लब सदस्यों के साथ गोवा भ्रमण का निमंत्रण प्राप्त हुआ है जो कि विद्यालय,जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है.
Dear All,

Congratulation for selection of your school for the Goa event of Paryavaran Mitra. I would like to inform you that 1 teacher and 2 students from each school need to be selected for the event. The cost for these 3 persons would be borne by the organizers (i.e. accommodation, food, internal travel, kits, and TA for train tickets (2nd class sleeper tickets only). Being tourist season it is not possible for us to arrange for any accommodation if additional people come for the programme. Please send us the list of students & the teacher mentioning age & gender ASAP so as to arrange the accommodation accordingly. The Tentative Schedule & FAQs for the events are attached herewith. Schools need to reach there on 11th Dec. (Not before that) and can return back after lunch on 15th Dec, 2011. You are requested to book your tickets accordingly ASAP and send us the travel details.
दिलबाग सिंह

कपिल कुमार
दिलबाग सिंह कक्षा १०+१ और कपिल कुमार कक्षा ८ का चयन सोख्ता खड्डा बनाने के आधार पर किया गया यह दोनों विद्यार्थी अपने विज्ञान अध्यापक सह क्लब इंचार्ज के साथ गोवा जायेंगे.








प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)