अखबारों में


उर्जा के महत्व को समझना होगा : दर्शन
Aug 20, 11:42 pm

यमुनानगर, जागरण संवाद केंद्र : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में अक्षय उर्जा दिवस के अवसर पर बच्चों ने एक रैली निकाल कर उर्जा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया। अध्यापक दर्शन लाल ने कार्यक्रम में कहा कि अक्षय उर्जा दिवस हमें उर्जा के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है। हमें उर्जा के महत्व को समझना चाहिए। इस अवसर पर मोहित, दिव्या, शिल्पा, सोनम, अजय किरण, ज्योति, कनिका आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रीय बाल विज्ञानकांग्रेस में रवि दिखाएगा प्रतिभा  
Dec 08, 12:21 am
यमुनानगर, जागरण संवाद केंद्र : राज्य स्तर पर प्रतिभा का जौहर दिखाने के बाद रवि अब राष्ट्रीय स्तर पर छाने की तैयारी में है। अलाहर स्कूल का छात्र रवि कुमार का चयन 24 दिसंबर को साइंस सिटी अहमदाबाद में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। जींद में 5 दिसंबर को हुई राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उसके द्वारा तैयार शोध पत्र दीमकों के प्रभाव का अध्ययन की सराहना की गई। रवि को हरियाणा से चुनी गई 16 बेस्ट टीमों में से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
अलाहर स्कूल के विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि जींद में 5 व 6 दिसंबर को हुई इस प्रतियोगिता में 130 शोध दलों के ग्रुप लीडर अपने-अपने मार्गदर्शक अध्यापक के साथ वहां पहुंचे । उन्होंने वहां अपने-अपने शोध पत्र पढ़े। इस राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए टीमों का चयन किया गया। चयन की गई 16 टीमों में से रवि कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अहमदाबाद गुजरात में होगी।
दर्शन लाल ने बताया कि रवि कुमार इस राष्ट्रीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के बाद त्रिवेंद्रम में 3 से 7 जनवरी 2010 को 97वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में वरिष्ठ वैज्ञानिकों के समक्ष अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेगा।
छात्र रवि कुमार के समेत शोध दल के बाकी चारों सदस्यों काजल कंबोज, सोनिया कंबोज, लवकेश और मंजुल सैनी को भी दीन बंधु छोटू राम विज्ञान व तकनीकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा. हरस्वरुप चहल ने राज्य बाल वैज्ञानिक अवार्ड प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्कूल के छात्र रवि कुमार की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एसआर बेरवाल, डा. विजय त्यागी, प्रधानाचार्य साहब सिंह, जिला संयोजक एसके गोयल, प्रोफेसर केसी ठाकुर ने छात्र रवि कुमार व उनके अध्यापक दर्शन लाल को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
 मोबाइल तरंगों में खो रही चहचहाहट! 

Nov 16, 01:54 am
दुष्यंत छाबड़ा, यमुनानगर
मोबाइल की तरंगों व लगातार बढ़ते प्रदूषण में जहां छोटी चिड़ियों की चहचहाट खोती जा रही है। वहीं वन्य जीव संरक्षण विभाग के लाख दावों के बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर, तीतर व बटेर की संख्या लगातार घटती जा रही है। इसके लिए केवल कीटनाशकों को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। शिकारियों की कुदृष्टि के कारण भी अब ये पक्षी बाहरी क्षेत्रों की बजाए सिर्फ वनों में ही दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वहां भी सुरक्षित नहीं हैं। वहां भी इनकी संख्या लगातार घट रही है।
जिले का कलेसर नेशनल पार्क पहले जहां तीतर, बटेर व मोर की आवाज से गूंजा करता था, अब विरले ही इनकी आवाज सुनाई देती है। वन्य जीव संरक्षण विभाग के दावों के बाद भी शिकारी इन पक्षियों का लगातार शिकार कर रहे हैं। कल तक ये पक्षी जंगल से बाहर खेतों व गांवों में भी दिखाई देते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस के लिए कीटनाशकों को भी सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। पशु-पक्षी प्रेमी तमाम संगठनों की चिंता भी धरातल पर कम व जुबानी जमा खर्च अधिक नजर आती है।
पशु पक्षियों पर लगातार जानकारी एकत्रित करने व शोध में जुटे अलाहर स्कूल के विज्ञान शिक्षक दर्शन लाल का कहना है कि पक्षियों की घटती संख्या बेहद चिंता का विषय है उनका मानना है कि बदलते परिदृश्य का असर पक्षियों पर सबसे अधिक पड़ा है। समस्या प्रदूषण की हो या कीटनाशकों की इससे पक्षियों की संख्या लगातार कम हो रही है। पक्षियों की प्रजाति में सबसे अधिक प्रभाव छोटी चिडि़या पर पड़ा है, जो गांव के साथ शहरों में भी घरों में देखने को मिलती थीं। घरों के रोशनदान, खिड़कियों में छोटे-छोटे घोंसले बनाने वाली यह चिडि़या लुप्त होने के कगार पर है। थोड़े समय के बाद शायद इसका नाम सुनने तक को न मिले। गुरतल यानी गरसल्ली कहा जाने वाला पक्षी भी अब कम होने लगा है। गिद्द जैसे बड़े पक्षी की प्रजाति भी खत्म होती जा रही है। जहां तक मोरों का सवाल है तो यह भी अब दूर दराज के वनीय क्षेत्र में ही देखने को मिलते है।
दर्शनलाल ने बताया कि मोबाइल टावरों व डिश इत्यादि में आने जाने वाली माइक्रोवेव यानी सूक्ष्म तरंगें भी पक्षियों पर बुरा असर डाल रही हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि इस बारे में भी पूरी तरह से सही जानकारी नहीं मिल पाई है,जहां तक जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक हवा में उड़ रहे पक्षी इन तरंगों की वजह से दिमागी रूप से अनियंत्रित हो रहे है। इसका असर उनकी प्रजनन क्षमता पर भी पड़ रहा है। इसके अलावा डिक्लोफेनिक सोडियम साल्ट जो पशुओं को दर्द निवारक के रूप में दिया जाता है। पक्षी जब किसी मृत पशु को खाते हैं या फिर किसी भी तरह से यह साल्ट उनके शरीर में पहुंचता है तो यह भी पक्षियों की वंश वृद्धि के लिए घातक होता है।
दूसरी ओर वाईल्ड लाइफ के निरीक्षक सतपाल ने बताया कि जहां तक इस जिले का सवाल है तो यहां पर पक्षियों खासतौर पर मोर, तीतर व बटेर की संख्या कम होने या लुप्त होने का कोई सवाल नहीं है। वनीय क्षेत्र व खेतों में आम तौर में इन्हें देखा जा सकता है। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में इस जिले में इनकी संख्या अधिक है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डीबी बतरा का कहना है कि प्रदूषण की मात्रा यदि हवा में 500 से 600 माइक्रोग्राम हो जाए तो निश्चित रूप से इसका असर परिंदों पर पड़ता है। हालांकि यमुनानगर जैसे शहर में यह मात्रा आमतौर पर 250 माइक्रोग्राम तक ही पाई जाती है। 
 दीमक से निपटने की विधि इजाद की छात्र रवि ने
January 08, 2011 
दैनिक भास्कर, यमुनानगर & अब आप दीमक से परेशान नहीं हो सकते, क्योंकि अलाहर के रविकुमार ने दीमक से निपटने की विधि खोज ली है। अभी तक लाइलाज बन चुकी दीमक पर यूं तो कीटनाशक से काबू पाया जाता रहा है, लेकिन यह तरीका बहुत कारगर नहीं था। खासतौर पर बड़े पेड़ पर यदि दीमक का अटैक हो जाए तो उसे बचना मुश्किल हो जात है। ऐसे पेड़ पर कीटनाशक भी अधिक असरकारक नहीं हो सकता,
लेकिन अब इसका इलाज संभव है। इलाज खोजा है कक्षा दस के रविकुमार ने। रवि के इस शोध ने 16 टीमों में ग्रामीण वर्ग मे प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह प्रतियोगिता हरियाणा विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद चंडीगढ़ नई दिल्ली की ओर से पांच व छह दिसंबर को जींद में आयोजित की गई थी। अब रवि अपने शोध को अब 17वीं राष्टïरीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में व ९७वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस लिए हुआ है। यह विज्ञान 24 से 27 दिसंबर को साइंस सिटीअहमदाबाद गुजरात में आयोजित होगी। रवि के साथ इस शोध में काजल कंबोज,  लवकेश व मंजूल सैनी ,सोनिया कंबोजभी शामिल थी।

रवि की टीम ने दीमक पर अपने शोध के तहत तीन वर्ग किलोमीटर में फैले हुए सरकारी व निजी क्षेत्र के पेड़ को चुना। उन्होंने पाया कि दीमक पेड़ को बहुत नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने अपने शोध में पाया कि एक साल में दीमक ने 14 प्रतिशत अधिक पेड़ को नुकसान पहुंचाया है। पेड़ के सूखने में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। छात्रों ने तम्बाकू से दीमक भगाने का एक आर्गेनिक भी तैयार किया है। इसके प्रयोग से दीमक को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
रवि की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एसआर बेरवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. विजय त्यागी, पिं्र्रसिपल साहब सिंह श्योराण, जिला संयोजक एसके गोयल, केसी ठाकुर, गाइड दर्शन लाल ने बधाई दी है। इनका कहना है कि इस तरह के शोध से छात्रों की प्रतिभा को सामने लाने का मौका मिलता है।

पर्यावरण बचाने के लिए करनी होगी पहल : बत्रा

 Jun 06, 12:36 am

यमुनानगर, जागरण संवाद केंद्र : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में विश्व पर्यावरण पर रैली, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल साहिब सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थी अंजलि, पुष्पा, दिव्या, शिल्पा, राजेश, अजय, मोहित, योगेश, दिव्या कंबोज, सोनम, मनीषा आदि ने पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को स्कूल के प्रधानाचार्य साहिब सिंह, संजय शर्मा, राजेंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अमित कश्यप, पूजा, लवलीन कौर, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे। 

पेड़ लगाएं धरा बचाएं : साहिब

Jun 03, 12:44 am
यमुनानगर, जागरण संवाद केंद्र : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में विश्व धरा दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य साहिब सिंह ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ पौधे ही पृथ्वी के प्रदूषण को कम कर सकते हैं। पेड़ हैं तो जीवन है। पेड़ लगाकर ही हम धरा को बचा सकते हैं। हमारा विश्व धरा दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इको क्लब प्रभारी दर्शन लाल ने प्लास्टिक एवं पालीथिन के पुन: चक्रण द्वारा प्रदूषण कम करने पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर रवींद्र कुमार, सुभाष चंद्र, मनोहर लाल, नित्या नंद ने भी बच्चों को संबोधित किया।
भाषण प्रतियोगिता में डिंपल, चीनू, मंजुल, शिल्पा, दिव्या एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मधु, प्रियंका, सोनम गगन को प्रधानाचार्य साहिब सिंह ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आज वीरेंद्र त्यागी जी का लेख/खबर पढ़ी
पढ़ने के लिए क्लिक कर के बड़ा करें 


Published in 01 Mar-2011 print edition of Dainik Bhaskar
प्रदर्शनी के माध्यम से जाने आविष्कार

भास्कर न्यूज & यमुनानगर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्याालय अलाहर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया तथा एक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। विज्ञान अध्यापक दर्शनलाल ने बताया कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरुकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 28 फरवरी 1928 को सर सीवी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिए उन्हें 1939 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। रमण प्रभाव के बारे में प्रधानाचार्य साहिब सिंह ने कहा कि जब अणु प्रकाश को बिखरते है तो उस समय मूल प्रकाश में परिवर्तन हो जाता है। नवीन किरणों की उपस्थिति से हम यह परिवर्तन देख सकते है। इस परिक्षिप्त प्रकाश में जो किरणे दिखाई पड़ी वहीं किरणे रमण किरणें कहलाई। विज्ञान की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले शिल्पा, दिव्या, सोनम, रवि, नेहा, दिलबाग, रुबिता, शिव कुमार, मंजुल, मोहित, अंजली दत्त, शुभम, सोनिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित Feb 28, 05:22 pm
यमुनानगर, जांसकें : अलाहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया। उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने राज्य व राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिताओं में नाम चमकाया। प्राध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि 28 फरवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन सर सीवी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिए उन्हें 1939 में नोबल पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्या साहिब सिंह ने भी विज्ञान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शिल्पा, दिव्या, सोनम, रवि, नेहा, दिलबाग, रुबिता, शिव कुमार, अंजली, शुभम, सोनिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

Mar 23, 07:51 pm दैनिक जागरण
 रादौर, संवाद सहयोगी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में बुधवार को विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी के माध्यम से बच्चों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक दर्शनलाल बवेजा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस दूनिया भर में मनाया जाता है। जल ही जीवन है। बिना जल के इसान के जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती। भारत में भी अधिकतर लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि जो पानी पीने के लायक है, उसका 60 प्रतिशत हिस्सा खेती व कारखानों में प्रयोग होता है। शेष का 40वा हिस्सा हम नहाने, कपडे़ धोने, भोजन बनाने व साफ सफाई में खर्च करते है। हमें जल बचाकर अपना जीवन बचाने का कार्य करना चाहिये। इस अवसर पर मुकेश रोहिल, सुनील कांबोज, संजय शर्मा, सुभाष कांबोज, रविंद्र सैनी, मनोहर लाल, संदीप आदि उपस्थित थे। 
अमर  उजाला
Published in 24 Mar-2011 print edition of Dainik Bhaskar
स्टूडेंट्स को जल बचाने के लिए किया प्रेरित
  रादौर & राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में बुधवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी के माध्यम से बच्चों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल बवेजा ने कहा कि बिना जल के इंसान के जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती। छोटे से लेकर बड़े-बड़े कार्यों में जल की आवश्यकता पड़ती है। इस अवसर पर मुकेश रोहिल, सुनील काम्बोज, संजय शर्मा, सुभाष काम्बोज, रविंद्र सैनी, मनोहर लाल उपस्थित थे।



 जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित
 रादौर, संवाद सहयोगी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में बुधवार को विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी के माध्यम से बच्चों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक दर्शनलाल बवेजा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस दूनिया भर में मनाया जाता है। जल ही जीवन है। बिना जल के इसान के जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती। भारत में भी अधिकतर लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि जो पानी पीने के लायक है, उसका 60 प्रतिशत हिस्सा खेती व कारखानों में प्रयोग होता है। शेष का 40वा हिस्सा हम नहाने, कपडे़ धोने, भोजन बनाने व साफ सफाई में खर्च करते है। हमें जल बचाकर अपना जीवन बचाने का कार्य करना चाहिये। इस अवसर पर मुकेश रोहिल, सुनील कांबोज, संजय शर्मा, सुभाष कांबोज, रविंद्र सैनी, मनोहर लाल, संदीप आदि उपस्थित थे। 
अमर उजाला 30-03-2011 
 अमर उजाला 21-04-2011




















जनसत्ता अखबार मे प्रकाशित लेख 
 विश्व पर्यावरण दिवस 5-6-2011

दैनिक भस्कर 6-6-2011
सम्पूर्ण स्वच्छता सप्ताह 
अमर उजाला दिनाँक १३-०७-२०११ 


अमर उजाला अखबार मे आज २०-०७-२०११ को 

वृक्षारोपण ,दैनिक भास्कर 04-09-2011
विश्व ओजोन दिवस 16-09-2011
अमर उजाला 17-09-2011



अमर उजाला में क्लब की खबर 


अमर उजाला में क्लब की खबर 
अमर उजाला में क्लब की खबर 
अमर उजाला में क्लब की खबर (२१/३/१२)  
अमर उजाला में क्लब की खबर  (२२/३/१२)
अमर उजाला में क्लब की खबर  
अमर उजाला में क्लब की खबर  (२७/४/१२)
अमर उजाला में क्लब की खबर  (४/०५/१२)

अमर उजाला में क्लब की खबर
दैनिक  जागरण में क्लब की खबर
अमर उजाला में क्लब की खबर

अमर उजाला में क्लब की खबर
अमर उजाला में क्लब की खबर