मंगलवार, 8 दिसंबर 2015

डेंगू व डायरिया रोग के बारे में जानकारी Dengue and Malaria

डेंगू व डायरिया रोग के बारे में जानकारी Dengue and Malaria 
खतरनाक जीव नन्हा मच्छर करोड़ों को काट कर रोगी बना रहा है
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में होमी भाभा विज्ञान क्लब के सदस्यों ने आज विशेष बालसभा का आयोजन प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र कुमार ढींगड़ा की अध्यक्षता में किया गया जिसमे बच्चों को डेंगू व डायरिया रोग के बारे में जानकारी दी गयी। इसी कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चों से डेंगू व डायरिया रोग के बारे प्रश्न पूछे गए जिनका बच्चों ने बढ़ चढ़ कर जवाब दिया।
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने डेंगू ज्वर के फैलने के कारण, लक्षणों व बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। डेंगू बुखार एडीज़ इजिप्टी मच्छरों के काटे जाने से फैलने वाली वाइरल बीमारी है। ये मच्छर इनसानी बस्तियों में खुले और साफ पानी में पैदा होते हैं, ये मच्छर दिन के समय काटते हैं। बरसात के साथ ही डेंगू और मलेरिया का आतंक बढ़ गया है। जैसे-जैसे मनुष्य ने मच्छरजनित रोगों पर काबू पाने के उपाय किए हैं, वैसे-वैसे मच्छर भी दिनोंदिन बलशाली होता जा रहा है। पहले तो बस मलेरिया ही था लेकिन अब तो मच्छर ने और भी रोग मनुष्य की झोली में डाल दिए हैं दो चार  मिलीग्राम से वजन वाले इस खतरनाक जीव ने आज भी मनुष्य का जीना दूभर कर रखा है। दुनियाभर में सबसे खतरनाक जीव नन्हा मच्छर करोड़ों को काट कर रोगी बना रहा है। खुले गटर, गड्ढे पानी भरी होदियां, नालियां और जगह जगह जमा बरसात का पानी,  कूलर, पानी की खुली टंकियां, टायर जैसा अन्य कबाड़ मच्छरों के इस परिवार को बढ़ाता है। डायरिया के बारे में बताते हुए कहा की साफ़ पानी पीना और हाथो को साबुन और पानी से धोना मात्र ही यह सुनिश्चित कर देता है की आपको डायरिया तंग नहीं कर सकता है। प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र धींगड़ा ने बालको को स्कूल में जूते और पूरी बाजू की कमीज पहन कर आने और साबुन से हाथ की अनिवार्यता के आदेश दिए।         
मौके पर विद्यालय के अध्यापक दर्शन लाल, लवलीन कौर, जसविन्द्र कौर, मीना काम्बोज, संजीव धौलरा, सुनीता काम्बोज, भगवती शर्मा, रीना रानी, संदीप कुमार, संजय गौतम, सुनील काम्बोज मौजूद रहे। 
अखबार में 
प्रस्तुती : दर्शन लाल बवेजा, विज्ञान अध्यापक रावमावि अलाहर

                         

परीक्षा परिणामों में विद्यालय ने बाज़ी मारी Best Results

नौं विद्यार्थियों की मैरिट के साथ उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों में अलाहर के राजकीय विद्यालय ने बाज़ी मारी
बच्चों, अध्यापको व अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी  
प्रधानाचार्य नरेंद्र धींगड़ा परीक्षा 
परिणाम घोषित करते हुए  
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर के विद्यार्थियों ने मैट्रिक व जमा दो परीक्षा में बेहतरीन परिणाम देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र धींगड़ा ने परीक्षा परिणाम बारे बताया है की विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने मैरिट हासिल की है जिनमे मंदीप कुमार, मिनल राणा, सुमित कुमार, किरण बाला आहूजा ने चार सौ से अधिक अंक प्राप्त करके स्कूल का व गावं का नाम रोशन किया है बहुत से बच्चों ने हिन्दी, गणित, सामाजिक, अंगरेजी, संस्कृत, ड्राइंग, विज्ञान विषयों में डिक्टीनशन अंक प्राप्त किये हैं। बच्चों ने गणित और विज्ञान विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है गणित में मंदीप कुमार ने स्कूल में सार्वधिक 96 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है और गणित मुश्किल विषय होता है इस धारणा को पलट कर दिखा दिया है। सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने विद्यालय में आकर प्रधानाचार्य व अध्यापकों को बधाईयाँ दी। 
मेरिट प्राप्त करने वाले बच्चों
 और अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा की ये सब बच्चों व अध्यापको की मेहनत का ही फल है कि एक और तो जहां राज्य का सामान्य परीक्षा  परिणाम बहुत कम है फिर भी विद्यालय का परिणाम उस से बहुत अधिक है।
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल व गणित अध्यापक मनीष कुमार शर्मा विज्ञान व गणित विषय में स्कूल के बालको के बेहतरीन प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।  विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय के अध्यापकों संजय गौतम, सुनील काम्बोज, मनीष कुमार, दर्शन लाल, संदीप कुमार, रविंदर सैनी, प्रदीप धीमान, जसविंदर कौर, लवलीन कौर, सुनीता काम्बोज, भगवती शर्मा, रीना काम्बोज, मीना काम्बोज, पवन कुमार, पवन सचदेवा, धर्मेन्द्र, रणजीत, संजीव धौलरा, अध्यापको ने सफल बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी है।
अखबार में 
प्रस्तुती : दर्शन लाल बवेजा, विज्ञान अध्यापक, रावमावि अलाहर
    

डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को बच्चों और अध्यापको ने भावभीनी श्रधांजलि दी Dr APJ Abdul Kalam

बच्चों और अध्यापको ने  डाक्टर कलाम को भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में आज भूतपूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को बच्चों और अध्यापको ने भावभीनी श्रधांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 
प्रातकालीन सभा में बच्चों को डाक्टर कलाम के आकस्मिक निधन की सुचना दी गयी और दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गयी। प्रधानाचार्य नरेंद्र धींगड़ा, प्रवक्ता रविंदर कुमार, संदीप कुमार व विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बच्चों को सम्बोधत किया, जिसमें उन्हें डाक्टर कलाम के बचपन से लेकर देश के राष्ट्रपति बनने तक के जीवन परिचय से अवगत करवाया गया उन्होंने बताया कि डाक्टर कलाम का जीवन खुद में एक बहुत बड़ी प्रेरणा है वो प्रेरणा जो ग्रामीण अंचल से शुरू होकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचने का किस्सा ब्यान करती है देश के हरेक बच्चे को डाक्टर कलाम के जीवन से प्रेरित होकर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिये।
विद्यालय के अध्यापक दर्शन लाल, रविंदर सैनी, लवलीन कौर, जसविन्द्र कौर, मीना काम्बोज, सुनीता काम्बोज, भगवती शर्मा, पवन कुमार, रणजीत सिंह, प्रदीप धीमान, धर्मेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, संजय गौतम, सुनील काम्बोज, धर्मेंदर सिंह, मुनीश शर्मा, राजपाल, अजनर सिंह ने भी अपने हाथों से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
अखबारों में 



प्रस्तुती : दर्शन लाल बवेजा, विज्ञान अध्यापक रावमावि अलाहर