शनिवार, 31 दिसंबर 2011

पृथ्वी की परिधि के परिणाम आये Earth Experiment Results

पृथ्वी की परिधि के परिणाम  Earth Experiment Results 

सी.वी.रमन विज्ञानं क्लब एवं इमली इको क्लब के सहयोग से जिले के चार शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने गत २२ दिसम्बर को पृथ्वी की परिधि नापने के प्रयोग किये थे. 
इन प्रयोगों से प्राप्त आंकड़ों को फ्रांस की संस्था के पास भेजा गया था .
इस संस्था के पदाधिकारियों ने दुनिया भर के स्कूलों से प्राप्त आंकडो के दो दो के युग्म बना कर २२०० वर्ष पुरानी रोमन पद्धति से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की और मानकों से तुलनात्मक अध्ययन करके प्रत्येक युग्म स्कूल की आंकड़ों की प्रमाणिकता की जांच की.
यमुनानगर जिले के अलाहर गावं के सरकारी स्कूल के ग्रुप नम्बर एक का युग्म फ्रांस के लाफ्रंचैसे के कूलिज स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बनाया गया.
ग्रुप नम्बर एक के लीडर जोनी और मार्गदर्शक विज्ञानं अध्यापक  दर्शन लाल ने बताया कि उनका सूर्य उन्ताश कोण ५३.३ डिग्री और पेयर स्कूल का उन्ताश ६७.४ डिग्री आया .
दोंनो स्थानों की अक्षांशीय दूरी १५६७ किलोमीटर आंकी गयी. 
इन जानकारियों का प्रयोग सूत्रों में करके पृथ्वी की परिधि ४०००९ किलोमीटर आयी जबकि पृथ्वी की स्टैंडर्ड परिधि ४००७५ किलोमीटर है अर्थार्त कुल ६६ किलोमीटर का अंतर आया. 
इसका त्रुटि प्रतिशत ०.१६ % रहा जो कि इतनी बड़ी गणना के लिए लगभग नगण्य माना गया. 
इस शुद्ध गणना के लिए इस ग्रुप के सभी सदस्यों को ए प्लस प्रमाण पात्र दिया गया. 
बाकी सभी ग्रुप्स की गणना भी १% से कम त्रुटिपूर्ण रही उन को ए ग्रेड प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ.
इस प्रयोग के लिए किसी भी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला था क्लब और स्कूल के ससाधनो का प्रयोग करके यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रयोग करके ६० छात्र ८ अध्यापक ४ शिक्षण संस्थान लाभान्वित हुए. 

क्लब संयोजक दर्शन लाल ने बताया कि क्लब द्वारा इस प्रकार के कईं प्रयोग समय समय पर किये जाते है.
 जिस से विद्यार्थियों खास कर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने के भरपूर प्रयास किये जाते हैं.
 दर्शन लाल ने अपने प्रयासों से १८ वर्ष के सेवाकाल में ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से विद्यार्थियों को बेहतर करियर के लिए विज्ञान शिक्षा प्राप्त के लिए प्रेरित किया जिस कारण कितने ही उनके बहुत से विद्यार्थी आज बी.टेक.,बी.एस.सी.,एम.एस.सी.,एम.टेक.,कर के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवारत है और इन सभी ने कभी न कभी विज्ञान प्रतियोगिता में जरूर भाग लिया था.  
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा:-दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)  
अमर उजाला अखबार में आज 
   

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

2200 वर्ष पुरानी पद्धति से नापी पृथ्वी की परिधि Earth Experiment

 2200 वर्ष पुरानी पद्धति से नापी पृथ्वी की परिधि Earth Experiment 

कपिल की टीम 
इमली इको क्लब के सदस्यों ने  सीवी रमण क्लब के सदस्यों के साथ मिल कर वीरवार को शहर के चार शिक्षण संस्थानों में पृथ्वी की परिधि नापकर डाटा एकत्रित किया। इस डाटा को फ्रांस की संस्था को भेजा गया है, जहां पर सभी देशों के डाटा का मिलान किया जाएगा। क्लब के प्रभारी अलाहर स्कूल के विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि यह प्रयोग शहर के चार शिक्षण संस्थानों में किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर, चौधरी देवीलाल कालेज आफ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा और सेक्टर-18  के बच्चे शामिल हैं। इन स्थानों पर विद्यार्थियों ने 11 से 1 बजे तक प्रेक्षण लिए। इस प्रयोग में 10 ग्रुपों के 60 विद्यार्थियों ने डाटा एकत्रित किया।
अमित अरोड़ा की टीम 

Sr. no.
Group no.
Name of school /college
Gnomon
Shadow
Latitude
Longitude
No. of students/Group leader /Guide teacher
1
1
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=50cm
Shadow=67cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Jatin/Darshan Baweja

2
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=61cm
Shadow=85cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/jony/Sanjay Sharma

3
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=49cm
Shadow=68cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Kapil/Mukesh Rohil

4
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=50.5cm
Shadow=70cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Shivam/Manohar Lal

5
Govt. Sr. Sec. School Alahar (yamunanagar)
Gnomon=49cm
Shadow=67cm
Latitude = 30°02’ N
Longitude= 77°12’ E
6/Vishu/R.N.Bansal
2
6
Choudhary Devi Lal College of Education Bhagwangarh(yamunanagar)
Gnomon=12.4cm
Shadow=17.6cm
Latitude = 30°09’ N
Longitude= 77°20’ E
6/Amit Arora/Dr.Dharamveer Singh
3
7
S.V.N.Public School Jagadhri
(yamunanagar)
Gnomon=100 cm
Shadow=142cm
Latitude = 30°08’ N
Longitude= 77°17’ E
6/
Shaswat Sharma/C.S.Sharma

8
S.V.N.Public School Jagadhri
(yamunanagar)
Gnomon=100cm
Shadow=140.5
Latitude = 30°08’ N
Longitude= 77°17’ E
6/
Manvendar Sharma/Jayotika Dang


मानविंदर और शाश्वत की टीम 
पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने की यह 2200 वर्ष पुरानी रोमन विधि है। इस प्रकार के प्रयोगों  को कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना होता है। शुक्रवार और शनिवार को सभी विद्यार्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आपसी संवाद स्थापित करेंगे और प्राप्त परिणामों पर चर्चा की जाएगी। इन प्रयोगों के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस पूरी टीम में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, दर्शन लाल, संजय शर्मा, मुकेश, मनोहर लाल प्रशिक्षक हैं और मानविंदर, कपिल, जोनी, मोहित, जतिन, अमित अरोड़ा, शास्वत, शिवम, पारस, विशु ग्रुप लीडर हैं।
नोट : परिणाम कुछ दिनों में आ जायेंगे पोस्ट में अधतन कर दिए जायेंगे  
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)   


बुधवार, 21 दिसंबर 2011

अर्थ एक्सपेरीमेंट: आओ पृथ्वी की परिधि नापें Earth Experiment


अर्थ एक्सपेरीमेंट: आओ पृथ्वी की परिधि नापें Earth Experiment
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सदस्य और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर के इमली इको क्लब के विद्यार्थी २१और२२ दिसम्बर को पृथ्वी की परिधि नापने का प्रयोग करेंगे  । 
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सहयोग से स्कूल के छात्रों ने सम्बन्धित उपकरण तैयार कर लिए हैं ।
इस प्रयोग को अर्थ एक्सपेरीमेंट के नाम से जाना जाता है ।
अर्थ एक्सपेरीमेंट
पृथ्वी की परिधि नापने का यह प्रयोग पूरे विश्व में साल में चार दिनों में ही किया जाता है क्यूंकि इस खास दिनों में ही सूर्य भूमध्य रेखा,मकर रेखा और कर्क रेखा पर रहता है ये दिन विषुव औरग्रीष्मकालीन अयनांत और शीत अयनांत कहलाते हैं।
२२ दिसम्बर को शीत अयनांत यानी विंटर साल्सिटस होता है इस दिन ११ बजे प्रातः से १ बजे अपराह्न तक अलाहर स्कूल के विद्यार्थी विश्व के कईं देशों के बच्चों के साथ मिल कर यह प्रयोग करेंगे जिसके परिणामों के तुलनात्मक अध्ययन से पृथ्वी की परिधि पता चलेगी ।
पहले भी यह प्रयोग किया जा चुका है देखें
बड़ी करके देखें 
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा करने के दौरान एक वर्ष में दो बार ऐसी स्तिथि आती है जब २१ जून सबसे लंबा दिन और २२ दिसम्बर को सबसे लंबी रात होती है इस खगोलीय घटना को ग्रीष्मकालीन अयनांत और शीत अयनांत कहते हैं।
शीत अयनांत (विंटर साल्सिटस) २२ दिसम्बर की रात को सबसे लंबा बना देगा साल्सिटस लैटिन भाषा का शब्द है जिसे दो भागो में बाँट कर  देखा जाए तो सोल जिस का अर्थ है सूर्य और और दुसरा भाग सिस्टटेरे जिस का अर्थ है जस का तस खड़ा होना शीत अयनांत वह दिन है जब पृथ्वी के  दक्षिणी गोलार्ध का उसकी धुरी की और झुकाव अधिकतम होता है जिसके परिणाम स्वरूप उत्तरी गोलार्ध में भयंकर सर्दी होती है और उस दिन की रात्री वर्ष की सब से लंबी रात होती है जो कि गुरूवार को १३ घंटे व २३ मिनट की रात रहेगी जबकि दिन १०  घंटे व ३७ मिनट का होगा।
२२ दिसम्बर को जब सूर्य दोपहर को मकर रेखा के उपर होगा तब यह दो घंटे की अवधि अर्थ एक्सपेरीमेंट करने की सबसे उत्तम अवधि होगी अलाहर स्कूल के व सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सदस्य ६० विद्यार्थी १० समूहों में इस प्रयोग को करेंगे प्रत्येक ४ मिनट के अंतराल पर अपने उपकरण के दंड की परछाई नाप कर नोट करेंगे और फिर इन गणनाओं को अन्य देशों फ्रांसब्रिटेनयु.एस.ए.मलेशियाथाईलैंडमिस्रकनाडाजर्मनी के बच्चों की गणनाओं के साथ मिला कर प्राचीन रोमन विधि से गणितीय सूत्रों की सहयता से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की जायेगी और प्राप्त परिणामों को पृथ्वी की स्टैंडर्ड परिधि ४००७५ किलोमीटर से तुलना करके प्रयोग की प्रमाणिक जांच की जायेगी।
 कार्यशाला का आयोजन
इस प्रयोग के पहले चरण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस प्रयोग के दूसरे चरण में उपकरणों का निर्माण किया गया।

पूर्वाभ्यास 
इस प्रयोग के तीसरे चरण में पृथ्वी प्रयोग किया जाएगा।
अंतिम चरण में सभी देशों के बच्चे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आपसी संवाद स्थापित करेंगे।
कार्यशाला में दर्शन लाल, संजय शर्मामुकेश रोहिल व निशा काम्बोज मुख्य प्रशिक्षक थे।
छाञ जोनी,कपिल,शिवम,मोहित,रजत,मानविंदर,पारस,नमन,जतिन और सक्षम ग्रुप लीडर हैं। 
अमर उजाला में खबर 
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)   

मंगलवार, 6 दिसंबर 2011

'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' के लिए चयन Goa Event participation

'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' के लिए चयन Goa Event participation
दो साल पहले शुरू की गयी मेहनत का फल आखिर मिल ही गया इमली इको क्लब के दो सदस्यों को 'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है.
दो वर्ष पहले लगभग जिले के इको क्लब के मास्टर ट्रेनर के आदेशों के अनुसार क्लब गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट CEE सेंटर आफ एनवायरमेंट एजुकेशन अहमदाबाद को भजने बारे कहा गया था और फिर CEE के आगामी निर्देशानुसार क्लब की विभिन्न गतिविधियों की मासिक रिपोर्ट मेल के माध्यम से अनवरत भेजी जाती रही.
क्लब की चार अतिमहत्वपूर्ण गतिविधि को 'पर्यावरण मित्र' की राष्ट्रीय वेबसाईट पर स्थान मिला और क्लब  गतिविधि के एक फोटो को भी 'पर्यावरण मित्र' की राष्ट्रीय वेबसाईट पर स्थान मिला.



How to Clean up Ganga Sagar Talav? गंगा सागर को कैसे फिर से स्वच्छ बनाया जाए. इस रिपोर्ट को GREEN TEACHER ग्रीन टीचर के वेबपोर्टल पर एक माह तक सुर्ख़ियों की खबर में रखा गया और यह विस्तृत रिपोर्ट आज भी ग्रीन टीचर के वेबपोर्टल के संग्रह में रखा गया है.
गत वर्ष क्लब सदस्यों ने विद्यालय में वेस्ट वाटर के फैलाव की समस्या देखी और फैसला लिया कि जल पीने के स्थान पर एक सोख्ता गड्ढा बनाया जाए और बनाया भी. इस की भी विस्तृत रिपोर्ट चित्र सहित प्रकाशित हुई.
इन गतिविधियों की रिपोर्ट्स के आधार पर क्लब का चयन 'पर्यावरण मित्र गोवा इवेंट' में भाग लेने के लिए हुआ है. जिसमे  इमली इको क्लब के दो सदस्यों को देश के अन्य 69 स्कूलों के क्लब सदस्यों के साथ गोवा भ्रमण का निमंत्रण प्राप्त हुआ है जो कि विद्यालय,जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है.
Dear All,

Congratulation for selection of your school for the Goa event of Paryavaran Mitra. I would like to inform you that 1 teacher and 2 students from each school need to be selected for the event. The cost for these 3 persons would be borne by the organizers (i.e. accommodation, food, internal travel, kits, and TA for train tickets (2nd class sleeper tickets only). Being tourist season it is not possible for us to arrange for any accommodation if additional people come for the programme. Please send us the list of students & the teacher mentioning age & gender ASAP so as to arrange the accommodation accordingly. The Tentative Schedule & FAQs for the events are attached herewith. Schools need to reach there on 11th Dec. (Not before that) and can return back after lunch on 15th Dec, 2011. You are requested to book your tickets accordingly ASAP and send us the travel details.
दिलबाग सिंह

कपिल कुमार
दिलबाग सिंह कक्षा १०+१ और कपिल कुमार कक्षा ८ का चयन सोख्ता खड्डा बनाने के आधार पर किया गया यह दोनों विद्यार्थी अपने विज्ञान अध्यापक सह क्लब इंचार्ज के साथ गोवा जायेंगे.








प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक) 

     

शनिवार, 15 अक्तूबर 2011

विश्व खाद्य दिवस World food day

विश्व खाद्य दिवस World food day 
विश्व खाद्य दिवस World food day 
आज रा.व.मा.वि. अलाहर में विश्व खाद्य दिवस २०११ के अवसर पर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया जिस में इको क्लब के सदस्यों को विश्व खाद्य दिवस के बारे में बताया गया यह दिन पूरे विश्व में इस लिए मनाया जाता है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया में भूख के खिलाफ लड़ाई में किए गए प्रयासों को जाना जा सके इस साल संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की पहल पर दुनिया भर में विश्व खाद्य दिवस के मौके पर बढ़ती खाद्य कीमतों को मुख्य विषय बनाया गया है।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में समाजसेवी हुकुम सिंह चौहान,अध्यापक,प्राध्यापकों ने अपने विचार सांझा किये हुकुम सिंह चौहान ने बच्चों को बताया गया कि वो अपनी थाली में उतना ही भोजन लें जितना वो खा सकते हैं जूठन के रूप में भोजन बर्बाद ना करने की शपथ दिलवाई गयी। 
दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक ने बताया  कि हमारे देश में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर आबादी खाद्य पदार्थो के अनियमित बटंवारे से जूझ रही है  एक अरब से भी अधिक वैश्विक आबादी दैनिक आधार पर भूखी है और चौकाने की हद तक आबादी कुपोषण का शिकार है। 
अर्थशास्त्र  प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा की आर्थिक मंदी की मार के कारण पूरी दुनिया त्रसित है जिस कारण महंगाई बेकाबू हो रही है जमाखोरी और ज्यादा मांग कीमतों को टिकने नहीं दे रही हैं इसीलिए यह मुद्दा वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता और बहस का विषय बन गया है।
प्रधानाचार्य साहिब सिंह ने कहा कि सत्तर के दशक से सन 2००० तक अनाज की कीमते इतनी तेज़ी से नहीं बढ़ी जितनी कि गत ५-६ वर्षों में बढ़ी हैं इस कारण रोटी तक भी गरीब की पहुँच मुश्किल होती जा रही है। 
इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य और इको क्लब सदस्य मौजूद थे। 

अमर उजाला अखबार मे 
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)     

रविवार, 2 अक्तूबर 2011

विश्व वन्यजीव सप्ताह World Wildlife Week

विश्व वन्यजीव सप्ताह World Wildlife Week
वन्यजीवन संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा
यमुनानगर जिला अपनी संपन्न जैवविविधता के कारण वन्यजीव  प्रेमियों के लिए ही सदियों से प्रिय रहा है| आज भी जिले का  वन्यजीव अनुपम है,शिवालिक पर्वत श्रृंखला के वन्यजीवन को समेटे हुए जिला यमुनानगर हरियाणा का गौरव है| अक्टूबर माह का प्रथम सप्ताह १ से ७ अक्टूबर विश्व वन्यजीवन के संरक्षण को समर्पित है|
विश्व वन्यजीवन सप्ताह कल से शुरू होने के अंतर्गत इमली इको कल्ब के सदस्यों ने इस बारे जानकारी हासिल की| विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने क्लब सदस्यों को बताया कि  औद्योगिकरण एवं शहरीकरण  बढ़ने के कारण वनों का विनाश तीव्र गति से हो रहा है। जबकि वैज्ञानिक प्रयोगों व चिकित्सा के क्षेत्र में नित नयी सफलताओं  से मानव मृत्युदर में कमी हो रही है और जनसंख्या का बढता दबाव, औद्योगिक विकास एवं वाहनों की संख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि से उत्पन्न प्रदूषण विश्व के लिए एक गंभीर समस्या और मानव जीवन के लिये चुनौती बनता जा रहा है। वनों के विनाश के साथ साथ वन्यजीवों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड रहा है। विश्व में सैकडो वन्यजीवों की प्रजातियां लुप्त होने की स्थिति में है| काफी वन्यजीव  प्रजातियां लुप्त या लुप्तप्राय हो चुकी हैं, भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या तथा अभयारण्यों की संख्या का कुल क्षेत्रफल देश के भौगोलिक क्षेत्रफल के ६ प्रतिशत क्षेत्र को सुरक्षित करने की योजना थी। वर्तमान में देश के समस्त राष्टीय उद्यानों एवं अभ्यारण्यों का क्षेत्रफल देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का ४.५ प्रतिशत तथा वनाच्छित क्षेत्रफल का १९.२० प्रतिशत है।
वन्यजीवन प्रदूषण,शिकार,घटता वनक्षेत्र,मानव दखलंदाजी और दावानल का  खमियाजा भुगत रहा है और तेजी से घट रहा है जिसे बचाना जनता और सरकार दोनों की जिम्मेदारी मे आता है|
इस सप्ताह मे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाएं जायेंगे जो कि बच्चों को वन्यजीवन संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे.

प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)      

   

शनिवार, 17 सितंबर 2011

विश्व ओजोन दिवस मनाया गया World Ozone Day


विश्व ओजोन दिवस मनाया गया World Ozone Day
लघु नाटिका मंचन 
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर मे विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर इमली इको क्लब सदस्यों ने नाटक के माध्यम से जागरूकता संचार किया. कपिल राणा और विशु की टीम के द्वारा 'पृथ्वी को बचाओ' नाटक का मंचन किया गया इस लघु नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि किस तरह मानवीय क्रिया कलाप पृथ्वी ग्रह को हानि पहुंचा रहें हैं.
तपती धरती करे पुकार 
ओजोन की परत सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों को पृथ्वी के सतह तक पहुँचने से रोकते हैं इस कारण मनुष्य और वानी सभी इस पृथ्वी पर जी रहे हैं पृथ्वी पर जीवन उत्पन्न होने का एक महत्वपूर्ण कारण ओजोन की परत भी है. इस नाटक मे कपिल राणा,विशु,निशा,सोनम,मानक,ज्योति,किरण,सोनिया,आकाश,भारत,कोमल आदि ने भाग लिया.
प्रस्तुति:- ईमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा  
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)             

बुधवार, 14 सितंबर 2011

दूसरा रक्तदान शिविर सम्पन्न 2nd Blood Donation Camp

दूसरा रक्तदान शिविर सम्पन्न 2nd Blood Donation Camp
आज दिनाँक 13-09-2011 स्कूल मे द्वितीय  स्वेच्छिक रक्तदान कैम्प लगाया गया जिस मे 140 यूनिट रक्त एकत्र हुआ. NSS,क्लब सदस्यों व रेडक्रास के सहयोग से यह कैम्प सम्पन्न हुआ.
श्री संजय शर्मा जी 
NSS प्रभारी मुकेश रोहिल जी

क्लब प्रभारी दर्शन लाल बवेजा 

प्रथम रक्तदाता श्री बेनीवाल जी 75 वीं बार रक्तदान 

रक्तदाताओं का बैज लगा कर सम्मान किया गया 
गावं के बुज़ुर्ग रक्त तो नहीं दे सकते थे पर अपना स्नेह देने के लिए आये 


यही तो है वो अनमोल खज़ाना जिस की पूर्ति बस मानव ही स्वेच्छा से कर सकता है 
रक्तदाता को तुरंत पनीर केले व मौसमी का जूस दिया गया 
रक्त परिवहन वाहन 
महिला रक्तदाता को मंच पर सम्मानित किया गया 
इस प्रकार सफलता पूर्वक दूसरा रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ

प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)