बुधवार, 27 मई 2015

विज्ञान विषय में रूचि Interest in Science

कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान गतिविधियाँ सीखी बच्चों ने
कक्षा तत्परता कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विषय में रूचि उत्त्पन करने में जुटे अध्यापक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में शिक्षा विभाग द्वारा चलाये गए सी आर पी कार्यक्रम के दौरान विज्ञान में रूचि जगाने के लिए विभिन्न विज्ञान गतिविधियां चलाई जा रही हैं इन विज्ञान गतिविधियों का उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र धींगड़ा ने किया और बताया कि सारे साल स्लेबस पूरा कराने की उलझनों में फसे विज्ञान अध्यापक के पास अब एक बेहतरीन अवसर है कि वो सी आर पी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विज्ञान गतिविधियां करवा कर बच्चो को विज्ञान शिक्षा के प्रति आकर्षित कर सकता है और साथ ही अपने हुनर का प्रदर्शन करके शिक्षा जगत में अपनी योग्यता भी सिद्ध कर सकता है।
इस विज्ञान संचार व जागरूकता कार्य की कमान उन्होंने विद्यालय के विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल को सौपी उन्होंने बालको को खेल खेल में विज्ञान, कम लागत से विज्ञान माडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान पजल्स, प्रकृति भ्रमण आदि गतिविधियां करवा कर विज्ञान शिक्षण को और भी मजेदार बना दिया है। आजकल विद्यालय में विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बच्चों को भौतिकी की समझ बढ़ाने के लिए विधुतचुम्बकत्वगतिआघूर्णबलगुरुत्वआवेशवायु
दबावबरनौली के सिद्धांतपास्कल के नियमआर्कमिडिज के सिद्धांतन्यूटन के नियमोंप्रकाश का अपवर्तनप्रकाश का परावर्तनप्रकाश का विक्षेपणविधुत मोटर व डायनमोविधुत फ्लस्कआवेश विसर्जनघर्षणचलचित्रपम्पध्वनि की उत्पत्ति एवं संचरण आदि पर आधारित विभिन्न नवाचारी कम लागत के उपकरणों से विभिन्न गतिविधियाँ करवा रहे हैं जिनको कि सी आर पी के अंतर्गत बच्चे खुद भी करके देख रहे हैं।

सी आर पी गतिविधियों में विज्ञान किटस् का भी बेहतर उपयोग हो रहा है  
दर्शन लाल ने यह भी बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों को दो दो विज्ञान प्रयोगिक किट्स भी उपलब्ध करवाई गयी हैं जिनमें सौ से भी अधिक विज्ञान गतिविधयां करवाए जाने की सामग्री दी गयी है और यह सामान विज्ञान पाठ्य पुस्तक में वर्णित सभी गतिविधियों को करवाए जा सकने में सक्षम हैं। इन विज्ञान किट्स का उपयोग सी आर पी के दौरान किया जा रहा है।
यह विज्ञान किट्स बहुत ही बेहतरीन और सम्पूर्ण है जिनके द्वारा बहुत से प्रयोग कम समय में व भारी उपकरणों  के बगैर ही करवाए जा सकते हैं।  आजकल भी समाज में विभिन्न अंधविश्वास व्याप्त है, अंधविश्वास एक वैश्विक समस्या बनी हुई है। कुछ शातिर लोग समाज में कार्यरत हैं जो कि यदाकदा अपना शिकार फांस कर उस परिवार का भविष्य बर्बाद कर देते हैं। सी आर पी के दौरान विज्ञान शिक्षक बच्चों को अंधविश्वास निवारण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
दर्शन लाल बवेजा
 विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल अन्य विज्ञान अध्यापको के मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहते है और जिले व अन्य प्रान्तों के विज्ञान शिक्षक व विद्यार्थी इमेल, पत्राचार, दूरभाष व विज्ञान गतिविधियों पर आधारित उनके द्वारा संचालित वेबसाईट साइंसदर्शन डाट इन के माध्यम से उनसे जुड़े रहते हैं व अपने अनुभव आपस में सांझे करके विज्ञान संचार में योगदान करते हैं।   


अख़बारों में 


  

कोई टिप्पणी नहीं: